घर से भागकर सिंगर बनने मुंबई पहुंची थीं मेरठ की दो बहनें, कोरियन गाने की थीं शौकीन, मां ने दर्ज कराई थी अपहरण की रिपोर्ट

मेरठ की रहने वाली दो बहनें 10 मार्च को अचानक से लापता हो गई थीं. मां ने अपहरण का शक जताते हुए पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया था. फिलहाल, पुलिस ने दोनों बहनों की बरामदगी कर ली. दोनों बहनों को लेकर जो खुलासा हुआ है, वह हैरान करने वाला है. दरअसल, दोनों ने बहनों ने पुलिस को बताया कि वे सिंगर बनना चाहती हैं, इसलिए घर से बिना-बताए भाग गई थीं.

मेरठ से लापता दो बहनें मुंबई में मिलीं Image Credit:

मेरठ में 10 मार्च को एक मां ने अपने दोनों बेटियों के अपहरण को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी थी. अब मेरठ पुलिस ने दोनों बच्चियों को ट्रेस कर मुंबई से उनकी बरामदगी कर ली है. पुलिस दोनों को मुंबई से मेरठ भी ला चुकी है.

इंडियन आइडल का ऑडिशन देने निकली थीं बच्चियां

अब तक पुलिस पूछताछ में जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक दोनों बच्चियों को कोरियन भाषा का शौक था. वह अपना करियर बनाने के लिए चोरी-छिपे मुंबई चली गई थी. दोनो बच्चियां इंटरनेट से 10 भाषाएं भी सीख गई थीं. उनको कोरियन सिंगिंग का शोक था, ऐसे में दोनों बच्चियों को खयाल आया कि वो सिंगिंग में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई में इंडियन आइडल का ऑडिशन दे आए.

घर पर खड़ी गाड़ी लेकर चली गई थीं बच्चियां

बच्चियों ने पुलिस से बताया कि उन्हें डर था कि उनकी मम्मी उन्हें मुंबई जाने नहीं देंगी. ऐसे में दोनों ने ऑनलाइन ड्राइवर बुक किया और घर में खड़ी गाड़ी लेकर चली गईं. मां जब घर पहुंची तो उन्होंने देखा कि दोनों बेटी घर पर नहीं हैं. बच्चियों को कॉल मिलाया, रिंग गई, लेकिन दोनों ने फोन नहीं उठाया. फिर जाकर मां ने इस मामले की पुलिस से शिकायत की.

बच्चियों के पिता की 14 महीने पहले हुई थी हत्या

बच्चियों की मां ने बताया कि उनके पति की हत्या 14 महीने पहले कर दी गई थी. उन्हें शक था कि कही बेटियों अपहरण न हो गया हो. ऐसे में उन्होंने अपहरण की तहरीर दे दी. महिला की तरफ से शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम कार्रवाई में जुट गई. अब बच्चियों को सुरक्षित तलाश लिया गया है.

पुलिस ने क्या बताया?

सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि दोनो बच्चियों की मां की तरफ से 10 मार्च को मेडिकल थाने पर मिसिंग की शिकायत दी गर्ड थी. दोनों घर से कार लेकर निकली थीं. एक बच्ची 16 साल और दूसरी बच्ची 18 साल की है. शिकायत मिलने पर तुरंत पुलिस टीमें सक्रिय हुई. दोनों बहनों की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की गई, जो मंबई मिली थी. दोनों को मेरठ लाया जा चुका है.

Follow Us