दोस्त दोस्त ना रहा… जिसपर किया अंधा विश्वास, चंद रुपयों के लालच में उसी ने ले ली जान

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दोस्ती का खूनी अंत हुआ है. पैसों के लेन-देन को लेकर दोस्त ने ही दोस्त की हत्या कर दी. मृतक जॉनी का शव गन्ने के खेत से मिला. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शाहनवाज के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जो फिलहाल फरार है. यह घटना विश्वासघात और लालच का भयावह उदाहरण है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दोस्ती में विश्वासघात और फिर मर्डर का मामला सामने आया है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गन्ने के खेत से शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. वारदात मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र में बुढ़नपुर गांव का है. वारदात के पीछे पैसों के लेनदेन के विवाद सामने आया है. इस संबंध में पीड़ित परिवार ने पुलिसि में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान 30 वर्षीय जॉनी के रूप में हुई है. परिजनों ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि 16 अगस्त की सुबह वह अपने उधार दिए हुए रुपये वापस लेने के लिए घर से निकला था. इसके बाद से ही वह संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया. परिजनों ने लगातार खोजबीन की, जब कहीं कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. अगले दिन गन्ने के खेत में अज्ञात शव मिलिने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जॉनी की शिनाख्त की.

नामजद दी तहरीर, केस दर्ज

इसके बाद मृतक के भाई की तहरीर और प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुख्य संदिग्ध आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. इस वारदात से जुड़े हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की सटीक वजह साफ न होने के कारण वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने हेतु बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है. पुलिस प्रशासन का दावा है कि जल्द ही फरार आरोपी को हिरासत में लेकर इस हत्या का पूरी तरह से खुलासा किया जाएगा.

दोस्त ने की हत्या

परिजनों के मताबिक वारदात की सुबह किसी फोन कॉल के बाद जॉनी घर से निकला और अचानक गायब हो गया था.उसका मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ आता रहा. इसके बाद 17 अगस्त को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. भाई ललित का आरोप है कि जॉनी ने ठाकुरद्वारा निवासी शाहनवाज को बड़ी रकम उधार दे रखी थी. शाहनवाज ने बकाया रकम वापस देने के बहाने जॉनी को कॉल करके बुलाया था.

Follow Us