निकाह में खाना पड़ गया कम तो आपस में भिड़ गए घराती-बराती, जमकर चले लात-घूंसे, दूल्हे को भी पीट डाला
मुरादाबाद में एक निकाह समारोह के दौरान खाना कम पड़ने के चलते जमकर बवाल मचा. इस दौरान जमकर लात-घूंसे के साथ-साथ कुर्सियां चलीं. यहां तक विवाद के दौरान दूल्हे और उसके भाई को भी पीट दिया गया.
मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना के खबड़िया भूड़ गांव में आयोजित एक निकाह समारोह उस समय जंग के मैदान में तब्दील हो गया था, जब बारात के दौरान भोजन कम पड़ गया था, इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच शुरू हुई सामान्य नोकझोंक ने देखते ही देखते एक बड़ा रूप अख्तियार कर लिया था. माहौल इतना गरमा गया कि विवाह स्थल पर मौजूद लोग एक-दूसरे पर टूट पड़े और लात-घूंसों के साथ-साथ कुर्सियां भी हवा में तैरने लगीं थी.
अचानक भड़की विवाद और अफरातफरी के बीच खुद दूल्हा और उसका सगा भाई गंभीर रूप से चोटिल हो गए है. शादी के जश्न में इस तरह का विबाद देखकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी गई थी. विवाह में विवाद की सूचना मिलते ही मूंढापांडे थाना पुलिस बल के साथ मौके पहुंची. लोगों को समझकर स्थिति पर नियंत्रण पाया है.
विवाद के बीच दोनों पक्षों के बुजुर्गों ने दिखाई सूझबूझ
हालांकि, इस पूरे ड्रामे के बाद दोनों पक्षों के बुजुर्गों और जिम्मेदार लोगों ने सूझबूझ दिखाई है, आपस में बैठकर मामले को सुलझाया गया और एक लिखित समझौता हुआ है, जिसके बाद ही निकाह की बची हुई रस्में पूरी की जा सकीं और आखिरकार दुल्हन को विदा किया गया है.
बारात में आए लोगों के लिए खाना पड़ा कम
जनपद के खबड़िया भूड़ ग्राम के रहने वाले छोटे ने अपनी सुपुत्री नगीना का रिश्ता मदनापुर (होलपुर) के निवासी अरमान से पक्का किया था. शादी के तय कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर दूल्हा अरमान बेहद धूमधाम के साथ अपनी बारात लेकर लड़की वालों के दरवाजे पर पहुंचा था. वधू पक्ष की ओर से बारातियों के स्वागत-सत्कार और खान-पान के विशेष इंतजाम किए गए थे. लेकिन निकाह की शुरुआती रस्मों के बीच ही कुछ मेहमानों ने शिकायत की कि उन्हें भोजन नहीं मिल सका है.
खूनी विवाद की जानकारी पर पहुंची पुलिस
असल में, लड़की वालों के अनुमान से कहीं ज्यादा संख्या में बाराती शादी में शामिल होने पहुंच गए थे, जिसकी वजह से तैयार किया गया भोजन कम पड़ गया था.जब खाने की किल्लत की बात सामने आई, तो दुल्हन के परिवार वालों ने तुरंत नया भोजन बनवाने का आश्वासन दिया था. इस बीच दोनों तरफ के कुछ उत्साही और गुस्सैल लोग आपस में उलझ गए थे. बात बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई थी, जिसमें दूल्हा अरमान और उसका भाई सलमान जख्मी हो गए.