अंजलि के प्यार में विशाल का हाईवोल्टेज ड्रामा, GF के घर पहुंच छिड़का पेट्रोल; मचा हड़कंप
मुरादाबाद में शादी से इनकार करने पर एक प्रेमी विशाल ने अपनी प्रेमिका अंजलि के घर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया. विशाल का आरोप है कि अंजलि के परिवार ने पहले सगाई की बात की, फिर मना कर दिया. यह हाईवोल्टेज ड्रामा देख हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने उसे बचाकर पुलिस को सौंपा, अब विशाल अस्पताल में है.
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां शादी से इंकार करने पर एक युवक ने गर्लफ्रेंड के घर पहुंचकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया. उसने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली. गनीमत रही कि समय रहते वहां मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया. फिलहाल पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मामला नागफनी थाना क्षेत्र के चौकी बंगला गांव में मंगलवार दोपहर का है.
बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों के बीच शादी की बात को लेकर काफी समय से विवाद भी था. जब लड़की शादी करने से साफ इंकार कर दिया तो युवक ने गुस्से और हताशा में युवक सीधे उसके घर पहुंच गया. जहां उसने खुद के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की. यह देखकर मौके पर हड़कंप मच गया.
पूछताछ कर रही पुलिस
शोर सुनकर काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए. इन्हीं लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने इस युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए भर्ती कर लिया है. वहीं पुलिस अस्पताल में ही उससे पूछताछ कर रही है. इस पूछताछ में बुरी तरह जख्मी विशाल ने बताया कि वह ढाई साल से अंजलि से प्यार करता है. दोनों ने पहले डेढ़ साल में शादी की बात की थी. इसके बाद लड़की के माता-पिता ने उसे घर बुलाकर गोद भराई के लिए कहा. इसके लिए उसने 60000 रुपये खर्च करके बुकिंग भी कर ली.
इनकार करने पर किया हंगामा
विशाल ने बताया कि आखिरी वक्त पर लड़की के घर वालों ने शादी से मना कर दिया. बीती रात लड़की ने उसे फोन कर साथ में जहर खाने की बात की थी, इसलिए वह उसके घर बात करने गया था. वहां लड़की के पिता ने उसे मारपीट कर भगा दिया. इसी बात से परेशान होकर उसने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया था. विशाल अब भी अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता है.
विशाल की मां ने बताया दर्द
विशाल की मां कंचन ने बताया कि यह लड़की उनके बेटे विशाल से दिन-रात फोन पर बात करती रहती है. जब भी वह लड़की विशाल से शादी करने के लिए मना करती है, तो उनका बेटा मानसिक तनाव में आकर आत्मघाती कदम उठा लेता है. पहले भी वह फांसी लगाने की कोशिश कर चुका है. एक बार अपना हाथ भी काट चुका है. अब लड़की से हुई अनबन के बाद उसने बंगला गांव पुलिस चौकी के पीछे प्रेमिका के घर जाकर आत्मदाह करने का प्रयास किया.
