Moradabad: ‘बाबू’ ने रिश्वत मांगी तो परेशान युवक ने दी जान देने की धमकी
मुरादाबाद में श्रम विभाग कार्यालय पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. अमरोहा के लोकेश कुमार ने सरकारी योजना की 25 हजार सहायता राशि के लिए आवेदन किया, लेकिन आरोप है कि श्रम प्रवर्तन अधिकारी दुष्यंत कुमार ने कमीशन मांग लिया. दो बार आवेदन निरस्त होने पर तंग आकर युवक तीन मंजिला बिल्डिंग की छत पर चढ़ गया और ‘रिश्वत नहीं दूंगा, कूद जाऊंगा’ कहने लगा. वीडियो वायरल होने पर पुलिस और उप श्रम आयुक्त दीप्तिमान भट्ट ने एक घंटे की मशक्कत के बाद समझा-बुझाकर उतारा. रिश्वतखोरी के गंभीर आरोपों पर विभाग ने जांच का वादा किया.
Follow Us
More Videos

गुरु गोरखनाथ की नगरी का ऐसा सौंदर्यीकरण! मन मोह लेंगी शहर की सड़कें; देखें Photos

विवाह पर बाबा विश्वनाथ और मां गौरा को 6 लाख रुपये का न्योता, 500 भक्तों ने दिया शगुन

अब और महंगे हो गए ट्रेन टिकट! जनरल से AC तक का बढ़ा किराया; दिल्ली की यात्रा हुई इतनी महंगी

