मुरादाबाद: तपती धूप में ट्रैफिक संभालते गिरा PRD जवान, ऑन-ड्यूटी मौत; पुलिस महकमे में मातम

मुरादाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां तपती धूप में ट्रैफिक संभालते पीआरडी जवान अचानक गिर पड़े. आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें 'ब्रॉट डेड' घोषित कर दिया. अचानक हुई इस दुखद घटना से पूरे पुलिस महकमे और मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है.

तपती धूप में ट्रैफिक संभालते पीआरडी जवान की मौत

मुरादाबाद में रविवार को एक दुःखद हादसा हुआ, जहां ऑन-ड्यूटी तैनात एक पीआरडी (प्रान्तीय रक्षक दल) जवान की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. मृतक जवान की पहचान किशन स्वरूप के रूप में हुई है, जो मुरादाबाद के मधुबनी चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए तैनात थे. तपती धूप में ट्रैफिक संभालते वह अचानक गिर पड़े थे.

मिली जानकारी के अनुसार, किशन स्वरूप रोज़ाना की तरह सुबह 6:00 बजे से ही अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद थे. इसी दौरान अचानक उन्हें चक्कर आया और वे सड़क पर ही अचेत होकर गिर पड़े थे. उनके साथ ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के हेड ने बिना वक्त गंवाए उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन पीआरडी जवान को नहीं बचाया जा सका.

ECG जांच और CPR भी दिया, लेकिन नहीं बचे

मुरादाबाद के जिला अस्पताल परिसर में साथी पुलिसकर्मी ने बताया कि किशन स्वरूप सुबह से ही मधुबनी चौराहे पर मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी कर रहे थे और अचानक चक्कर खाकर सड़क पर गिर गए. अस्पताल लाते ही डॉक्टरों की एक विशेष टीम ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया था, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका है.

जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात जुनैद अहमद डॉक्टर ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल मोहम्मद हसनैन ने पीड़ित पीआरडी जवान किशन स्वरूप को बेहद गंभीर हालत में अस्पताल लेकर आए थे. डॉक्टरों की टीम ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए उनकी ईसीजी (ECG) जांच की और उन्हें बचाने के लिए सीपीआर (CPR) भी दिया गया था.

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थन चुकी थी सांसें- Dr.

डॉक्टर जुनैद अहमद ने आगे बताया कि लेकिन दुर्भाग्यवश, जब उन्हें अस्पताल लाया गया था, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं और वह ‘ब्रॉट डेड’ कंडीशन में थे. डॉक्टर ने साफ किया कि वह ऑन-ड्यूटी जवान थे, जब उनसे मौत के सटीक कारणों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी.

Follow Us