मुजफ्फरनगर में गरमाया नाबालिग गैंगरेप कांड, समाज की पंचायत में पहुंचे मंत्री; क्या बोली पुलिस?

मुजफ्फरनगर में नाबालिग दलित लड़की के गैंगरेप मामले ने तूल पकड़ा है. मुख्य आरोपी नाजिम को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है, जबकि साथी डॉ. आदिल भी पकड़ा गया है. न्याय की मांग को लेकर हुई पंचायत में मंत्री-नेता शामिल हुए. पुलिस ने POCSO और SC/ST एक्ट सहित कठोर धाराएं लगाई हैं और शेष आरोपियों की तलाश में जुटी है.

पंचायत में पहुंचे नेता-मंत्री Image Credit:

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक नाबालिग दलित लड़की के साथ गैंगरेप का मामला गरमाने लगा है. रविवार को इस मामले को लेकर नगर के रामलीला टिल्ला मैदान में एक पंचायत का आयोजन हुआ. तेज बारिश के बावजूद भी इस पंचायत में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. इसमें स्वामी यशवीर महाराज, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने आरोपियों के लिए कड़ी सजा और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की.

उधर, पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए एक्टिव है. इस मामले में मुख्य आरोपी नाजिम को पुलिस ने पहले एनकाउंटर के दौरान अरेस्ट कर लिया है. वहीं उसका साथी डॉ. मोहम्मद आदिल को गिरफ्तार करते हुए उसकी क्लीनिक को सीज किया जा चुका है. पुलिस के मुताबिक मुकदमे में कठोर धाराएं भी बढ़ा दी गई हैं. हालांकि अभी भी कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है. इसके लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है. ये टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.

क्या है मामला?

पुलिस के मुताबिक 18 अगस्त को एक शिकायत मिली थी. इसमें बताया गया था कि नाबालिक दलित लड़की को एक मुस्लिम युवक नाजिम भगा ले गया है. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए 600 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले और 21 अगस्त की शाम को युवती को सकुशल बरामद कर लिया. इस मामले में आरोपी नाजिम को भी पुलिस ने 21 अगस्त की रात ही मुठभेड़ के दौरान अरेस्ट किया था. वहीं आरोपी से पूछताछ के बाद उसके साथी डॉक्टर मोहम्मद आदिल को गिरफ्तार किया गया.

एसएसपी ने दी जानकारी

इस घटना को लेकर एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने स्थिति स्प्ष्ट की है. उन्होंने बताया कि लड़की अपने आप घर से चली गई थी. पुलिस ने उसे शकुशल बरामद किया और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया थिज्ञ. बाद में आरोपियों के खिलाफ गंभीरतम धाराओं की वृद्धि कर दी गई है. इसमें पोक्सो एक्ट और एससी एसटी एक्ट भी शामिल है. उन्होंने बताया कि इस मामले में गैंगस्टर की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा रही है.

Follow Us