मंदिर से लौट रही नाबालिग से गैंगरेप, जन्माष्टमी की रात 3 बदमाशों ने की हैवानियत

मुजफ्फरनगर में जन्माष्टमी की रात मंदिर से लौटते समय एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ रात भर हैवानियत की गई. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी दो की तलाश जारी है. इस सनसनीखेज मामले के बाद यूपी सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

उत्तर प्रदेश पुलिस

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक सनसनीखेज गैंगरेप का मामला सामने आया है. 4 सितंबर जन्माष्टमी की रात घर से मंदिर गई एक नाबालिक लड़की को विशेष समुदाय के तीन युवकों ने राह चलते अगवा किया और अपने ही घर में उसे बंधक बनाकर पूरी रात हैवानियत की. इधर, काफी देर तक लड़की घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की. काफी देर बाद युवती एक आरोपी समीर के घर में बदहवाश हालत में मिली.

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी समीर को अरेस्ट कर लिया है. वहीं उसकी निशानदेही और पहचान के आधार पर उसके साथियों वलीन और सलमान की तलाश शुरू कर दी है. परिजनों ने छपार थाना पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी जन्माष्टमी की रात मंदिर गई थी. वापसी में आरोपी समीर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे अगवा कर लिया और अपने घर में उसके साथ गैंगरेप किया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक पीड़ित परिवार की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए एक आरोपी को अरेस्ट किया गया है. वहीं बाकी दो आरोपियों की तलाश में दबिश तेज कर दी गई है. इधर, यूपी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर मामले में कठोर से कठोर कार्रवाई का भरोसा दिया है. उन्होंने इस संबंध में पुलिस से भी बातकर जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.

पीड़िता ने बताया दर्द

पीड़ित लड़की ने बताया कि वह भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए मंदिर गई थी. वहां से वापसी के दौरान रास्ते में तीनों आरोपी मिले और जबरन उसे खींचकर अपने कमरे में ले गए. जहां आरोपियों ने उसके साथ हैवानियत को अंजाम दिया. पीड़िता से मिलने के बाद मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने असामाजिक तत्वों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन में आ गई है. चूंकि इस दुख की घड़ी में परिवार से मिलना जरूरी था, इसलिए उन्होंने खुद आकर परिवार को आश्वासन दिया है.

Follow Us