नोएडा एयरपोर्ट पर आज से टिकट बुकिंग शुरू, 15 जून से उड़ानें; लखनऊ के लिए लगेंगे इतने पैसे
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें 15 जून से शुरू होंगी, जिसकी टिकट बुकिंग आज शाम से जारी है. इंडिगो पहली एयरलाइन होगी, जो नोएडा-लखनऊ रूट पर सेवा देगी. नोएडा एयरपोर्ट को एयरलाइन और ट्रैवल प्लेटफार्म पर DXN कोर्ड से पहचाना जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को एयरपोर्ट का लोकार्पण किया था.
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. जेवर स्थित नोएडा एयरपोर्ट पर आज से टिकट बुकिंग शुरू हो गई है जबकि पहली फ्लाइट सेवा 15 जून से तय की गई है. पहली फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस की होगी, जिसे नोएडा से लखनऊ के बीच संचालित की जाएगा. इस एयरपोर्ट को ट्रैवल प्लेटफार्म पर DXN कोर्ड से पहचाना जाएगा.
यमुना प्राधिकरण की हालिया बोर्ड बैठक में 17 शहरों के लिए उड़ान संचालन का प्रस्ताव रखा गया था. एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने से 30 दिन पहले टिकट बुकिंग शुरू करने का नियम है. ऐसे में आज शाम से टिकटों के बिक्री शुरू हो गई है. यात्री एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल एप और अधिकृत ट्रैवल पोर्टल के जरिए टिकट बुक कर सकेंगे.
नोएडा से लखनऊ के लिए नॉन-स्टॉप फ्लाइट
IndiGo एयरलाइंस ने आज से टिकट विंडो खोल दिया है. पहली फ्लाइट 15 मई को नोएडा एयरपोर्ट से लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेगी. यह एक घंटे पांच मिनट की नॉन-स्टॉप फ्लाइट होगी, जिसका किराया एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट पर 5401 रुपये दिखा रहा है. वहीं, लखनऊ से नोएडा के लिए 5912 रखा गया है.

शुरुआती चरण में इंडिगो एयरलाइंस फिर इसके बाद अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी अन्य एयरलाइंस भी यहां से उड़ान सेवा शुरू करेंगी. इन एयरलाइंस की योजना केवल मेट्रो शहरों तक सीमित रहने की नहीं है. यह धीरे-धीरे अमृतसर, चंडीगढ़, धर्मशाला, जयपुर, पटना और मुंबई समेत नोएडा को भारत के 16 से ज्यादा शहरों से जोड़ेगी.
28 मार्च को पीएम मोदी ने किया था लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को नोएडा एयरपोर्ट का लोकार्पण किया था. पहले चरण में एयरपोर्ट का निर्माण करीब 1334 हेक्टेयर क्षेत्र में किया गया है. इसमें 3900 मीटर लंबा रनवे, आधुनिक टर्मिनल भवन, एटीसी टावर और कार्गो हब शामिल है. यह एयरपोर्ट दिल्ली पर दबाव कम करेगा और उत्तर भारत का एक प्रमुख एविएशन हब के रुप में विकसित होगा.
