यूपी पुलिस SI रिजल्ट जारी, 12333 अभ्यर्थी हुए पास; जानें क्या रही कट-ऑफ

उत्तर प्रदेश पुलिस SI भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है. इसके साथ ही भर्ती बोर्ड ने परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है. अब सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से गुजरना होगा.

यूपी पुलिस SI रिजल्ट जारी

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने गुरुवार को यूपी पुलिस उप-निरीक्षक (SI) भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. साथ ही परीक्षा की फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी है. भर्ती बोर्ड की ओर से जारी परिणाम के अनुसार, SI भर्ती परीक्षा में कुल 12,333 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिन्हें अब अगले चरण से गुजरना होगा.

यूपी पुलिस उप-निरीक्षक (SI) और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए 14 और 15 मार्च को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी. इसके बाद अभ्यर्थियों से साक्ष्यधारित आपत्तियां आमंत्रित की गई थी. वहीं, अब फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है, अभ्यर्थी अपना परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर uppbpb.gov.in पर जाकर देख सकते हैं.

मई के तीसरे सप्ताह में DV/PST होगी आयोजित

अभ्यर्थी अपना परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर एवं जन्मतिथि अंकित कर देख सकते हैं. लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होना होगा. इसमें दस्तावेजों की जांच (DV), शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से गुजरना होगा.

भर्ती बोर्ड जल्द ही अगले चरण की विस्तृत तिथियां जारी करेगा. लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) की कार्यवाही मई के तीसरे सप्ताह में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है. साथ ही इसमें सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) जून में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है.

इस बार जनरल कैटेगरी का कट ऑफ 369.87

यूपी पुलिस उप-निरीक्षक (SI), नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर और समकक्ष समेत कुल 4,543 पदों के लिए यह सीधी भर्ती है. इसमें कुल 15,75,760 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिसमें से 10,77,403 अभ्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. इस बार जनरल कैटेगरी का कट ऑफ 369.87, EWS 364.41, OBC 364.56 और SC के लिए 350.91 हैं.

इसमें कैटगरी के हिसाब से स्वतंत्रता संग्राग सेनानियों के आश्रितों, भूतपूर्व सैनिक और महिलाओं के लिए अगल-अलग कट ऑफ है. जनरल में इन तीनों का कट ऑफ क्रमश: 272.87, 274.36 और 360.50 है. EWS में 209.33, 212.83 और 353.22 वहीं, OBS में 222.50, 232.67 और 353.76 जबकि SC के लिए इसी क्रम में 200.94, 202.44 और 337.94 है.

Follow Us