5 करोड़ में छोडूंगी पीछा… ऑनलाइन इश्क में फंसा नोएडा का बीटेक छात्र, शादीशुदा महिला पर 50 लाख गंवाए

नोएडा में एक बीटेक छात्र ऑनलाइन प्रेमजाल का शिकार हुआ. एक शादीशुदा महिला से दोस्ती के बाद 50 लाख रुपये खर्च कर दिए. अब जब शादी की बात सामने आई तो महिला रिश्ता तोड़ने के बदले 5 करोड़ रुपये की मांग कर रही है.

ऑनलाइन इश्क में फंसा नोएडा का छात्र Image Credit:

नोएडा में ऑनलाइन गेमिंग और वीडियो चैटिंग से हुई दोस्ती एक बीटेक छात्र के लिए मुसीबत बन गई. एक शादीशुदा महिला से दोस्ती के बाद उसने उपहारों और मदद के नाम पर 50 लाख रुपये खर्च कर दिए. अब जब शादी की बात सामने आई तो पूरा मामला खुल गया. महिला रिश्ता तोड़ने के बदले 5 करोड़ रुपये की मांग कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, मामला नोएडा के सेक्टर-33 में रहने वाले कारोबारी के 22 वर्ष से बेटे से जुड़ा है. वह बीटेक फाइनल ईयर का छात्र है. अप्रैल 2025 में उसकी मुलाकात एक ऑनलाइन गेमिंग और वीडियो चेटिंग एप के जरिए मुंबई निवासी एक महिला से हुई महिला शादीशुदा थी, जो एक बच्चे की मां भी थी लेकिन छात्र को इसकी जानकारी नहीं थी.

परिजनों ने पता किया तो महिला शादीशुदा निकली

ऑनलाइन गेमिंग और वीडियो चैटिंग से शुरू हुई दोस्ती धीरे-धीरे बढ़ती गई. छात्र महिला के करीब आता गया. आरोप है कि महिला ने छात्र से दोस्ती और प्रेम के नाम पर उपहार तथा मदद के लिए रकम लेनी शुरू कर दी. कुछ महीनो में छात्र ने महिला पर करीब 50 लाख रुपए खर्च कर दिए. मामला तब गंभीर हो गया जब बात शादी तक पहुंची.

छात्र के परिजनों ने जब महिला के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है. परिजनों का आरोप है कि महिला जसलीन उर्फ ज्योति सरकार छात्र पर शादी करने का दवा बन रही थी. आरोप यह भी है कि छात्र द्वारा रिश्ता खत्म करने की कोशिश करने पर महिला ने उसका पीछा छोड़ने के एवरेज में 5 करोड रुपए की मांग की.

कोर्ट के आदेश पर महिला समेत 3 पर FIR

परिवार के मुताबिक, इस पूरे घटनाक्रम से छात्र और उसके परिजन मानसिक रूप से परेशान है. पिता ने मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की है जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर महिला जसलीन, उसकी बहन क्रिस्टी उर्फ सविता और आरके उर्फ रतनदीप के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है.

थाना प्रभारी उमेश चंद्र निठानी ने बताया कि पुलिस ऑनलाइन चैट लेनदेन और अन्य आरोपी से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है. साथ ही संबंधी लोगों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे. जांच के बाद ही स्पष्ट होगा की छात्रा से 50 लाख रुपए लेने और 5 करोड रुपए की कथित मांग के आरोपों में कितनी सच्चाई है? फिलहाल पुलिस हर पहलुओं की जांच कर रही है.

Follow Us