नोएडा चाइल्ड PGI में लैब ट्रेनी की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- मैं बोझ बन गया हूं

नोएडा के चाइल्ड पीजीआई में एक लैब टेक्नीशियन ट्रेनी ने आत्महत्या कर ली. उसका शव कमरे में पंखे के लटका मिला. साथ ही सुसाइड नोट मिले हैं, जिसमें उसने खुद को 'बोझ' बताया और जीवन में कुछ न कर पाने का दुख व्यक्त किया. आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव के संकेत भी मिले हैं.

नोएडा चाइल्ड PGI में लैब ट्रेनी ने की आत्महत्या Image Credit:

नोएडा के सेक्टर 20 थाना क्षेत्र में स्थित चाइल्ड पीजीआई में सोमवार को एक लैब टेक्नीशियन ट्रेनी ने आत्महत्या कर ली. ट्रेनी स्टूडेंट का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला. इस घटना से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया. कमरे में सुसाइड नोट भी मिले हैं, जिसमें उसने खुद को ‘बोझ’ बताया और जीवन में कुछ न कर पाने का दुख व्यक्त किया.

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान श्रावस्ती जिले के भिनगा गांव निवासी अवधेश कुमार के रूप में हुई है. वह चाइल्ड पीजीआई में लब टेक्निशियन ट्रेंनिंग ले रहा था और अस्पताल परिसर में ही रहता था. घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. अवधेश के परिजन उसे करीब तीन दिन पहले ही पीजीआई परिसर में छोड़कर गए थे.

अस्पताल प्रबंधन ने दरवाजा तोड़कर देखा तो रह गए दंग

लैब टेक्नीशियन ट्रेनी अवधेश का शव सोमवार देर रात करीब 11 बजे कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला. सुबह काफी देर तक वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला, दोस्तों ने जाकर देखा तो कमरा अंदर से बंद था. जिसके बाद इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी गई. अस्पताल प्रबंधन के लोगों ने किसी तरह से दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो वह पंखे से लटका हुआ था.

इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई. जांच के दौरान मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला. पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट में युवक ने लिखा कि वह खुद को बोझ महसूस कर रहा है और किसी को परेशान नहीं करना चाहता.

युवक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था

सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव के संकेत भी मिले हैं. उसने यह भी लिखा कि वह जीवन में कुछ हासिल नहीं कर पाया और इस बात से बेहद दुखी था. जानकारी के मुताबिक, परिजन उसे करीब तीन दिन पहले ही पीजीआई परिसर में छोड़कर गए थे. युवक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था, जिसे वह खुलकर साझा नहीं की कर रहा था.

वहीं, इस मामले में पुलिस गहराई से जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या नौकरी और निजी जीवन से जुड़ा कोई दबाव इस आत्महत्या की वजह तो नहीं बना. थाना प्रभारी सेक्टर 20 का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सुसाइड नोट की जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी. फिलहाल, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.

Follow Us