पहले पिलाई शराब, फिर BF संग चुन्नी से घोंटा गला; फंदे से लटका मिला शव… अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति
ग्रेटर नोएडा में अवैध संबंध के चलते पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर पति विजय की हत्या कर दी. आरोपी पत्नी ने पहले शराब पिलाकर पति को बेहोश किया, फिर प्रेमी संग गला घोंटकर शव को फंदे से लटका दिया ताकि इसे आत्महत्या दिखाया जा सके. पड़ोसियों को शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी गुरमीत को गिरफ्तार कर लिया है.
राष्ट्रीय राजधानी से सटे यूपी के ग्रेटर नोएडा में अवैध संबंधों में बाधा बने पति को उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर खौफनाक मौत दी है. आरोपी पत्नी ने पहले अपने पति को शराब पिलाया, फिर नशा में टुन्न होने पर प्रेमी संग मिलकर गला घोंट दिया. इसके बाद दोनों ने वारदात को आत्महत्या करार देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया. अगले दिन पड़ोसियों को मामले की जानकारी हुई. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है.
वारदात ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर थाना क्षेत्र में देवला गांव का है. पुलिस के मुताबिक मूल रूप से बुलंदशहर का रहने वाला विजय यहां अपनी पत्नी के साथ देवला में किराए का घर लेकर रहता था. वह सूरजपुर के ही साइट सी में कूलर बनाने वाली एक कंपनी में नौकरी करता था. इस फैक्ट्री में गुरमीत ड्राइवर का काम करता था. दोनों में दोस्ती थी, इसलिए गुरमीत का विजय के घर पर आना जाना था.
गुरमीत से थे पत्नी के अवैध संबंध
विजय के घर आते जाते गुरमीत के अवैध संबंध विजय की पत्नी के साथ बन गए थे. इसकी जानकारी होने पर विजय ने गुरमीत का आना जाना बंद कर दिया. इस बात को लेकर उसकी कई बार पत्नी के साथ झगड़ा भी हुआ. बावजूद इसके दोनों चोरी छुपे मिलते थे. ऐसे हाल में विजय की पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. इसी प्लान के तहत पहले उसने पति को शराब पिलाया और फिर प्रेमी संग मिलकर उसका गला घोंट दिया.
प्रेमी से मंगाई थी शराब
पुलिस के मुताबिक विजय की पत्नी ने अपने पित को पिलाने के लिए 23 फरवरी की रात प्रेमी गुरमीत से शराब मंगवाई थी. इसके बाद घर में ही प्रेमी को छिपा दिया वहीं जब विजय काम से लौटा तो उसे बैठाकर खुद शराब के पैग बनाकर देने लगी. वहीं जब विजय नशे में टुन्न हो गया तो घर में छिपकर बैठा गुरमीत बाहर आ गया और दोनों ने विजय का गला घोंट दिया. फिर दोनों ने शव को पंखे से लटकाया और मौके से फरार हो गए.
पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस
अगले दिन कमरे में चहल-पहल नहीं हुई तो पड़ोसियों को शक हुआ. तुरंत पुलिस को सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मामले की जांच में पता चला कि पति-पत्नी के बीच घटना वाले दिन सुबह किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से विजय की पत्नी को धर दबोचा. फिर उससे पूछताछ के बाद प्रेमी गुरमीत को भी अरेस्ट किया गया है.