लो भई आ गई नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली उड़ान की तारीख, 10 मई से टिकटों की बुकिंग

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली उड़ान की तारीख आ गई है. एयरपोर्ट प्रशासन ने 15 जून से नियमित उड़ान संचालन शुरू करने का लक्ष्य रखा है. इसके लिए टिकटों की बुकिंग 10 मई से स्टार्ट हो सकती है. फिलहाल, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पहली उड़ान की तैयारियों के लिए सॉफ्ट ट्रायल भी शुरू कर दी है.

नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान की तैयारी तेज ( प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Credit:

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहले कमर्शियल उड़ान शुरू होने की तैयारी अब अंतिम चरण तक पहुंच गई है. शुरुआती योजना के तहत पहली फ्लाइट मुंबई के लिए शुरू की जा सकती है. इससे नोएडा और देश की आर्थिक राजधानी के बीच सीधी कनेक्टिविटी मजबूत होगी. सूत्रों के अनुसार एयरलाइन कंपनी इंडिगो को लॉन्च करियर के रूप में चुना गया है. 10 मई से टिकट बुकिंग शुरू होने की संभावना है.

15 जून से उड़ान संचालन की तैयारी

एयरपोर्ट प्रशासन ने 15 जून से नियमित उड़ान संचालन शुरू करने का लक्ष्य रखा है. इसके लिए सॉफ्ट ट्रायल भी शुरू कर दिए गए हैं ताकि यात्रियों के आने से पहले सभी व्यवस्थाओं को परखा जा सके. साथ ही किसी भी कमी को समय रहते दूर किया जा सके. एयरपोर्ट पर तैनात स्टाफ को ट्रेनिंग दी जा रही है. इसके साथ ही एयरपोर्ट पर काम करने वाले वेंडर्स और उनके कर्मचारियों को भी एंट्री पास जारी किए जा रहे हैं.

अन्य शहरों के लिए भी जल्द शुरू होगी फ्लाइट्स

मुंबई के अलावा बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, अहमदाबाद, गोवा, जयपुर. लखनऊ और कोलकाता जैसे बड़े शहरों के लिए भी उड़ाने शुरू करने की योजना बनाई जा रही है. इसके लिए अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी कंपनियां भी तैयारी में जुटी हुई है.

पश्चिमी यूपी के कई जिलों को मिलेगा फायदा

अधिकारियों का मानना है कि नोएडा एयरपोर्ट के शुरू होने से दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ पश्चिमी यूपी के कई जिलों को बड़ा फायदा मिलेगा इससे व्यापार निवेश और पर्यटन को भी नई गति मिलेगी और क्षेत्र के विकास को मजबूती मिलेगी. मुंबई जैसे प्रमुख सिटी से पहली उड़ान के साथ यह एयरपोर्ट देश के प्रमुख एवियशन हम में अपनी जगह बनाने की तैयारी की ओर आगे बढ़ रहा है.

Follow Us