ग्रेटर नोएडा में शादी से लौट रहे युवक को पड़ोसी ने गोली मार उतारा मौत के घात, कूड़ा फेंकने के चलते शुरू हुई थी रंजिश
ग्रेटर नोएडा के साकीपुर गांव रहने वाला युवक रात करीब 12:30 बजे अपने दोस्तों के साथ शादी समारोह से वापस लौट रहा था. इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे पड़ोसी मंगेश और उसके तीन अन्य साथियों ने साजन को रास्ते में रोक लिया. दोनों पक्षों के बीच पहले गाली गलौज हुई, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मंगेश ने साजन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. साजन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां शादी समारोह से लौट रहे कि एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. यह घटना रात करीब 12 बजकर 30 मिनट की है. परिजनों ने गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन इलाद के दौरान उसकी मौत हो गई.
पहले हुई गाली-गलौज, फिर चल गई गोली
ग्रेटर नोएडा के साकीपुर गांव निवासी साजन देर रात करीब 12:30 बजे अपने दोस्तों के साथ शादी समारोह से वापस लौट रहा था. इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे पड़ोसी मंगेश और उसके तीन अन्य साथियों ने साजन को रास्ते में रोक लिया. दोनों पक्षों के बीच पहले गाली गलौज हुई, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मंगेश ने साजन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.
फायरिंग में साजन को कुल तीन गोलियां लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. इस हत्याकांड के बाद इलाके के लोगों के बीच दहशत का माहौल है.
पुराना विवाद बना हत्या की वजह
पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक साजन और आरोपी मंगेश के बीच पहले से विवाद चल रहा था. घर के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चल रही थी, जो हत्याकांड की मुख्य वजह बनी. फिलहाल, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के समय आरोपी नशे में थे. शुरुआत में बहसबाजी हुई. फिर मंगेश नाम के युवक ने साजन पर गोली चलाकर हत्या कर दी. आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने दो टीमों का गठन किया गा. है आसपास लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला जा रहा है.
इलाके में तनाव पुलिस बल तैनात
पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मंगेश, वीर सिंह ,वीरवती, श्रीपाल समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है. घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. फिलहाल,स्थिति नियंत्रण में है.