मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बंधक बनाने वाले MLA बृजभूषण राजपूत को नोटिस, 7 दिन के अंदर देना होगा जवाब
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बंधक बनाने के मामले में उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने MLA बृजभूषण उर्फ़ गुड्डू राजपूत को नोटिस भेजकर 7 दिन के अंदर जवाब देने को कहा है. हालांकि, विधायक बृजभूषण राजपूत का कहना है कि उन्हें अब तक कोई नोटिस नहीं मिला है.
यूपी के जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बंधक बनाने वाले MLA बृजभूषण उर्फ़ गुड्डू राजपूत को पार्टी ने नोटिस जारी कर दिया है. यह नोटिस उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी की तरफ से इश्यू किया गया है. MLA बृजभूषण उर्फ़ गुड्डू राजपूत से इस मामले में 7 दिन के अंदर जवाब देने को कहा गया है. हालांकि, विधायक बृजभूषण राजपूत का कहना है कि उन्हें अभी तक कोई नोटिस नहीं मिला है.
स्वतंत्र देव सिंह और बृजभूषण राजपूत के बीच क्या हुआ था?
30 जनवरी को महोबा में चरखारी से बीजेपी एमएलए और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बीच टकराव देखने को मिला था. विधायक ने 100 ग्राम प्रधानों के साथ पहुंचकर स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोक लिया था. विधायक का आरोप था कि अधिकारियों की तरफ से हर घर नल-जल योजना में लापरवाही बरती जा रही है. सड़कें खोद दी जा रही हैं. लेकिन काम नहीं किया जा रहा है.
बता दें कि इस दौरान विधायक के समर्थकों समर्थकों की सीओ सदर और कोतवाल के बीच झड़प हो गई थी. मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और एमएलए बृजभूषण राजपूत काफी देर तक नोकझोंक देखने के मिली थी. इस दौरान मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विधायक से कहा था कि मैं 40 गांव चलने को तैयार हूं. पानी दिलाना हमारा काम है. अफसर मेरे साथ हैं. अगर कहीं सड़कें खुदी हैं और पानी नहीं मिल रहा है तो अफसरों को सस्पेंड कर दूंगा.
स्वतंत्र देव सिंह ने 20 दिनों में समस्या निपटाने का भरोसा दिया
फिर स्वतंत्र देव सिंह आधे घंटे के हंगामे के बाद विधायक बृजभूषण राजपूत को अपनी गाड़ी में बैठाकर डीएम कार्यालय ले गए. जहां सभी प्रधानों के साथ 20 मिनट तक बैठक हुई. यहां मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने 20 दिनों में समस्या निपटाने का भरोसा दिया. बैठक के बाद विधायक ने बताया कि पीएम मोदी की हर घर जल योजना है और उसको धरातल तक पहुंचाने के लिए यह सब करना पड़ा. पिछले छह वर्षो से सड़के खुदी पड़ी है.
