क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक, साइबर ठगों ने हड़पी पेआउट की पूरी कमाई

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह साइबर क्राइम का शिकार हो गए हैं. भारत के धाकड़ बल्लेबाज का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया. साइबर ठगों ने फेसबुक अकाउंट हैक कर उनकी पेआउट की पूरी कमाई हड़प ली. अलीगढ़ पुलिस ने क्रिकेटर के भाई की तहरीर पर मामले में FIR दर्ज की है.

क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक

भारतीय क्रिकेटर और विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह साइबर क्राइम के शिकार हो गए हैं. क्रिकेटर का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया. साइबर ठगों ने फेसबुक अकाउंट हैक कर उनकी पेआउट की पूरी कमाई हड़प ली. क्रिकेटर रिंकू सिंह के भाई सानू ने मामले में अलीगढ़ पुलिस में FIR दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्रिकेटर रिंकू सिंह के क्रिकेट में बिजी होने के दौरान उनका फेसबुक अकाउंट हैक हुआ है. हालांकि, वह लंबे समय से अपने फेसबुक अकाउंट पर एकटिव नहीं थे. भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को फेसबुक पर 16 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं. उन्होंने दो दिन पहले खुद मामले में अलीगढ़ एसएसपी से बात की थी. पुलिस ने जल्द खुलासा करने की बात कही.

कई बार रिंकू सिंह के नाम से पोस्ट भी की

क्रिकेटर रिंकू सिंह के भाई सोनू ने बुधवार को मामले में अलीगढ़ साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है. इसमें कहा गया कि रिंकू के व्यस्त रहने के दौरान यह घटना हुई. क्रिकेटर के फेसबुक अकाउंट के लॉग-इन क्रेडेंशियल बदल दिए गए हैं. जब उन्होंने अपनी फेसबुक आईडी चेक की, तो लॉग-इन नहीं हो पाया. रिंकू सिंह के भाई ने जल्द कार्रवाई की मांग की.

वहीं, बताया गया कि फेसबुक अकाउंट हैक होने के बाद पेआउट की कमाई भी चोरी कर ली गई. हैकर्स ने अकाउंट में जमा सारा पैसा ट्रासफर कर लिए. साथ ही रिंकू सिंह के भाई का कहना है कि फेसबुक अकाउंट हैक करने के बाद कई बार रिंकू सिंह के नाम से पोस्ट भी की गई है. वहीं, एसएसपी ने जल्द मामले का खुलासा करने की बात कही है.

आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा

एसएसपी अलीगढ़, नीरज कुमार जादौन ने मामले में बताया कि दो दिन पहले रिंकू सिंह ने इस बात से अवगत कराया था कि उनका फेसबुक अकाउंट को किसी ने हैक कर लिया है. वह कई दिनों से इसे यूज नहीं कर रहे थे. जो भी इसके पीछे है, उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.  पुलिस इस साइबर अपराध की गहनता से जांच कर रही है.