तालाब में डूब रही थी कार, अचानक से देवदूत बनकर आए 2 युवक, ऐसे बचाई ड्राईवर की जिंदगी

पीलीभीत एक बेकाबू कार तालाब में जा गिरी. कार में मौजूद चालक के जान पर बन आई. तभी अचानक से दो युवकों ने तालाब में छलांग लगाकर ड्राइवर को रेस्कयू कर लिया. अब सोशल मीडिया पर दोनों युवकों देवदूत बताते हुए यूजर्स उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं.

पीलीभीत में तालाब में डूबने लगी कार

पीलीभीत में एक बेकाबू कार अचानक सड़क से उतर तालाब में जा गिरी. इस दौरान कार गौहनिया तालाब में ही डूबने लगी. इस दौरान एक नाविक और राहगीर नजर डूबते हुए कार पर पड़ी तो उन्होंने पानी में छलांग लगा दी. किसी तरह से कार के अंदर फंसे चालक को बाहर निकाला.

जानकारी के मुताबिक यह घटना 27 नवंबर की सुबह तकरीबन 10.40 बजे की है. कार में तालाब के डूबते वक्त बड़ी संख्या में जुट गए. इस दौरान दो युवक साहस दिखाते हुए कार कें अंदर फंसे चालक को बाहर निकाल लिया.. यह पूरा घटनाक्रम दिल दहलाने वाला था. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा.

युवक की हालत गंभीर

फिलहाल, रेस्कयू के बाद शिवम को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. डॉक्टर्स के मुताबिक पानी और घबराहट की वजह से उसकी हालत गंभीर है. उसका इलाज किया जा रहा. वहीं, क्रेन की मदद से कार को भी तालाब से बाहर निकाल लिया गया.

तीन तरफ से खुला हुआ है तालाब

स्थानीय लोगों का कहना है कि गौहनिया तालाब शहर के बीचों-बीच है. यह तीन तरफ से पूरा खुला हुआ है. यहां ना बैरिकेडिंग है ना ही चेतावनी बोर्ड. यहां इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं. हम काफी दिनों से यहां सुरक्षा के इंतजाम की मांग कर रहे हैं. लेकिन हमारी मांगे अब तक नहीं सुनी गई. इसके लिए अधिकारियों को कई बार पत्र भी लिखा जा चुका है.

दोनों युवकों की तारीफ कर रहे हैं लोग

कार चालक रेस्क्यू करने वाले युवक  दिनेश कुशवाहा ने बताया कि मैं हाइवे से गुजर रहा था, देखा तालाब के चारों तरफ भीड़ है. लोग सिर्फ डूबती कार की तरफ देख रहे थे. मेरे मन में ख्याल आया मैं भी ऐसे ही देखता रहा तो युवक जान पर बन आएगी. मैं तुरंत तालाब में कूद गया और नाविक की मदद से मदद से उसे बाहर निकाल आया. इस बहादुरी के लिए सोशल मीडिया यूजर्स दोनों की खूब तारीफ कर रहे हैं.