UP: दलित युवती का पेड़ से लटका मिला शव, गैंगरेप की आशंका, 20 मीटर दूर मिला अंडरगार्मेंट

प्रतापगढ़ में ग्रामीणों को एक युवती का शव आम के पेड़ पर लटका मिला. शव की स्थिति देखते हुए ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया. उन्होंने इस भयावह मंजर की सूचना पुलिस को दी. युवती के प्राइवेट पार्ट पर भी जख्मों के गहरे निशान मिले हैं. ऐसे में पुलिस इसे हत्या के बाद दुष्कर्म मानकर चल रही है.

प्रतापगढ़ में हत्या के बाद दुष्कर्म

प्रतापगढ़ से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां के मानिकपुर थाना क्षेत्र में रविवार को 19 वर्षीय दलित युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला था. सबसे बड़ी बात यह थी मृतका शव पूरी तरह से खून से लथपथ था. उसका शव जहां मिला वहां से उसका घर केवल 100 मीटर की दूरी पर था. वहीं, घटनास्थल से 20 मीटर की दूरी पर युवती की चप्पलें और अंडरगार्मेंट भी बरामद हुए हैं.

सबसे पहले ग्रामीणों को युवती का शव आम के पेड़ पर लटका मिला. शव की स्थिति देखते हुए ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया. उन्होंने इस भयावह मंजर की सूचना पुलिस को दी. कुंडा क्षेत्राधिकारी अमरनाथ गुप्ता के साथ फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल से सभी साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बता दें कि युवती के प्राइवेट पार्ट पर भी जख्मों के गहरे निशान मिले हैं.

दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला मानकर चल रही पुलिस

प्रथम दृष्टया पुलिस इसे दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल पाए. घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है. ग्रामीण ऐसा कृत्य करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं.

गरीब परिवार से है मृतका

मृतका बेहद गरीब दलित परिवार से ताल्लूक रखती है. हाल ही में 12वीं की परीक्षा पास की थी. आगे पढ़ाई जारी रखना चाहती थी. उसके पिता ई-रिक्शा चलाते हैं. इसी उसके 6 बहनें और 4 भाइयों वाले परिवार का पालन-पोषण होता है. मृतका अपने भाई-बहनों में पांचवें स्थान पर थी.

रात में कमरे में थी बेटी, सुबह गायब मिली

मृतका की मुताहिक रात करीब 2 बजे जब वह उठी तो उसकी बेटी कमरे में ही सो रही थी. लेकिन सुबह उठने के बाद उसकी बेटी कहीं नहीं दिखी. फिलहाल, परिजनों ने आशंका जताई है किसी ने उसे बहला-फुसलाकर या साजिश के तहत घर से बाहर बुलाया. फिर इस तरीके की घटना को अंजाम दिया.

Follow Us