क्या राहुल गांधी की छवि बीजेपी ने खराब की? TV9 के मंच से स्मृति ईरानी ने दिया जवाब

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी टीवी9 भारतवर्ष के सत्ता सम्मेलन में पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की छवि को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता के बारे में देश की जनता के मन में जो छवि है, उसके लिए सिर्फ बीजेपी ही जिम्मेदार नहीं है. यह कहना पब्लिक भ्रमित हो जाती है, ये भारत की जनता का अपमान है.

टीवी 9 के मंच पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

टीवी9 भारतवर्ष के सत्ता सम्मेलन में पहुंचीं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, ‘नए सांचे में ढलना मेरा सौभाग्य है. मैंने जीवन को एक अवसर के रूप में देखा है. मैं कभी भयभीत नहीं हुई. अपनी बात अपने अंदाज में कहना मेरा स्वभाव है. मैंने कभी भी अपने आपको संघर्ष से नहीं मोड़ा. संघर्ष और सफलता का जीवन में समन्वय जरूरी है. बड़ा आसान होता है कि मुस्कुरा कर हर बात को स्वीकार करना, लेकिन वह विधा मुझे पसंद नहीं है. मेरा जीवन मुद्दों पर आधारित रहा है.’

राहुल गांधी की छवि को लेकर क्या बोलीं स्मृति ईरानी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों पर बोलते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि आज अगर विपक्ष के नेता के बारे में देश की जनता के मन में जो छवि है, उसके लिए सिर्फ बीजेपी ही जिम्मेदार नहीं है. अगर यह कह देना है कि भारत की जनता भ्रमित हो जाती है, ये भारत की जनता का अपमान है.’ पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव पर स्मृति ईरानी ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में विपक्ष का सफाया हुआ है, वैसे ही विधानसभा चुनाव में होगा. बीजेपी ने हर नामुमकिन लक्ष्य मुमकिन किया है.’

प्रशांत किशोर की अपनी गारंटी नहीं है- स्मृति ईरानी

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ‘क्योंकि स्मृति कभी हार नहीं मानती’ सेशन के दौरान प्रशांत किशोर पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने ‘प्रशांत किशोर की अपनी गारंटी नहीं है, ऐसे में वह बीजेपी को लेकर कोई गारंटी ना दें. दिल्ली विधानसभा चुनाव भी हमारे लिए चुनौती थी. हम पश्चिम बंगाल ही नहीं हर चुनाव को चुनौती मानते हैं. साथ ही हर चुनौती से निपटना भी जानते हैं.’ ममता बनर्जी से जुड़े सवाल पर स्मृति ईरानी ने कहा, ‘मां-माटी-मानुष की बात करने वाले सरकार में जब महिला का गैंगरेप होता है तो क्या ही कहा जाए.’

अपने तेवर को लेकर क्या बोलीं स्मृति

अपने तेवर को लेकर स्मृति ईरानी ने कहा कि मेरे विचार सही रहे हैं. कई लोग मेरी टोन को अच्छा नहीं मानते. मेरे फैक्ट सही रहे हैं. टोन की वजह से आप मुझे दरकिनार नहीं कर सकती. सियासत में औरतें पहनावे की वजह से ना जानी जाएं. मैंने जीवन के 25 साल महिलाओं के सम्मान के लिए लड़ा. अपनी बात को अपने अंदाज में कहना मेरा स्वभाव है. मेरा जीवन मुद्दों पर आधारित रहा है.

Follow Us