खेत में पीर का साया, रातों-रात बना दी मजार; बुजुर्ग किसान को एसपी से लगानी पड़ी गुहार
बिजनौर में एक बुजुर्ग किसान की जमीन पर अवैध रूप से मजार बना दिया गया. साथ ही उसके ऊपर टीन का शेड लगा दिया. तांत्रिक ने जमीन पर 'पीर का साया' होने का दावा किया था. साथ ही कहता कभी-कभी यहां मुर्गा बिरयानी चढ़ाओ. लेकिन किसान ने मना किया तो उसने खेत में मजार और टीन शेड बना दिया.
बिजनौर में एक गांव में बुजुर्ग किसान के खेत पर एक शख्स ने मजार बना दी. इसपर बुजुर्ग ने बेटे द्वारा इसकी शिकायत एसपी से की. एसपी सिटी ने मौके पर पहुंच कर टीन शेड और सीमेंटेंड फर्श को तुडवाने के आदेश थाना पुलिस को दिये. जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों से टीन शेड और फर्श उखड़वा दिया है. पता चला कि यह सब एक तांत्रिक का कारनामा है.
यह घटना नागंल थाने के शेरपुर अभिपुरा गांव की है. जहां एक बुजुर्ग किसान लोटन सिंह ने अपनी खेती की जमीन को ठेके पर दे रखा था. लोटन सिंह के पुत्र नरेश ने खेत पर दिया अगरबत्ती जलाने के लिए आठ दस ईटों का पूजा स्थल बना रखा था. जहां उसी गांव का एक तात्रिंक आबिद भी कभी-कभी आता जाता रहता था.
कभी-कभी मुर्गा बिरयानी भी चढ़वाया करो
आबिद ने लोटन सिंह से कहा कि तुम्हारे खेत में एक पीर का साया है. इसी वजह से तुम्हारे बडे पुत्र का मन खेती बाड़ी में कम लगता है. इसलिये यहां कभी-कभी मुर्गा बिरयानी भी चढ़वाया करो. लोटन सिंह ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया तो आबिद वहां खुद बिरयानी बनवा कर मुस्लिम समुदाय के लोगों को बुलाता और खिलाता.
आबिद कभी वहां पर खुद भी मीट बनाता और खाता खिलाता था. आज एक नबंवर की सुबह अचानक लोटन सिंह का बेटा नरेश खेत पर गया, तो वहां अपने दिया अगरबत्ती वाले स्थान पर बड़ी मजार और टीन शेड बना देखा. साथ ही दो चार दिन पहले निर्मित फर्श बना हुआ पाया. नरेश ने इसकी सूचना गांव वालों को दी.
खुली जगह पर मजार थी तो टीन शेड डाल दिया
वहां पहुचे ग्रामीणो ने फोन कर एसपी बिजनौर और नांगल थाना पुलिस को बताया. जिस पर मौके पर पहुंच कर थाना नागंल पुलिस ने टीन शेड और सीमेंटेड फर्श तुडवा दिया. मौके पर जांच के लिए पहुंचे एएसपी सिटी डा. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि लोटन सिंह के खेत पर दस पंद्रह साल से उसका पुराना पूजा स्थल बना हुआ था.
एएसपी सिटी ने कहा कि आबिद वगैरह भी वहां आता जाता था, उसने अचानक से वहां मजार और टीन शेड बना दिया.आरोपी के खिलाफ जांच कर कड़ी कानूनी कारवाई की जायेगी. वहीं, आबिद का कहना है कि इस जगह पर पीर बाबा का साया है, पिछले कई साल से उनकी खिदमत कर रहा है, खुली जगह पर मजार थी तो उस पर टीन शेड डाल दिया था.
