‘आज जर्जर हलतिया…’, SP सांसद छोटेलाल ने संसद में गाया गाना, रेल मंत्री भी नहीं रोक पाए हंसी
सोनभद्र से सांसद छोटेलाल का लोकसभा में सरकार को अपनी क्षेत्र की समस्याओं को बताने का एक अनोखा अंदाज दिखा. उन्होंने लोकगीत गाकर अपने क्षेत्र की दिक्कतें सबके सामने रखी. इस दौरान उनके इस अनोखे अंदाज को देखकर कई रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत कई सांसद मुस्करा उठे.
सोनभद्र के सपा सांसद छोटेलाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह लोकसभा सत्र के दौरान अपने क्षेत्र की समस्याएं बताते हुए लोकगीत गाते दिख रहे हैं. उन्होंने मंगलवार यानी 17 मार्च को सदन में वित्त वर्ष 2026-27 की रेल अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान सोनभद्र की बदहाली का मुद्दा उठाया.
सपा सांसद छोटेलाल का लोकगीत के माध्यम से अपने क्षेत्र की समस्याएं बताने का यह अनोखा अंदाज देख सदन में मौजूद अन्य सांसद भी मुस्करा उठे. उनके ठीक पीछे बैठीं मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
‘आज जर्जर हलतिया’ गाकर सुनाई समस्याएं
छोटेलाल ने पारंपरिक लोकगीत ‘सोनभद्र के भईल आज जर्जर हलतिया’गाकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के सामने अपने क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी की कमी को रखा. उन्होंने मांग की उनके निर्वाचन क्षेत्र रॉबर्ट्सगंज में रेल व्यवस्था में सुधार हो. रूकी हुई ट्रेनों को दोबारा चलाया जाए.
सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने संसद में गीत के माध्यम से अपने क्षेत्र के जर्जर हालात को बयान किया,
— Samajwadi Party: Prahari (@SP_Prahari) March 17, 2026
“सोनभद्र के भइली आज जर्जर हलतिया हो,
जर्जर हलतिया हो,
एकदम बदतर हलतिया हो,
मंत्रीजी सुन ला पुकरिया,
रोए ला नजरिया” pic.twitter.com/bBDQkl5Svp
रेलमंत्री ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन
छोटेलाल ने लोकगीत के जरिए कहा कि उन्होंने रेल मंत्री को कई पत्र लिखे हैं, लेकिन अब तक पुकार नहीं सुनी गई. ऐसे में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अश्वनी वैष्णव ने सांस छोटेलाल की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया है.
छोटेलाल के अनोखे अंदाज पर मुस्कराने लगे सारे सदस्य
बता दें जब छोटे लाल ने लोकगीत “सोनभद्र के भईल आज जर्जर हलतिया… कहिया ले ट्रेन चली सब ओरिया, मंत्री जी सुनी ले पुकरिया” गाना शुरू किया तो सभापति, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और सदन अन्य सदस्य हंसने लगें. इसके सभापति ने मुस्कुराते हुए सांसद छोटे लाल को अपनी मांग स्पष्ट तरीके से रखने को कहा.
