साले ने कराई थी जीजा की हत्या, इस वजह से सूनी कर दी बहन की मांग; शाकिब हत्याकांड में बड़ा खुलासा

सुल्तानपुर में बहुचर्चित शाकिब हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. सुल्तानपुर की कोतवाली नगर पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को अरेस्ट किया है. इनमें एक मृतक का साला भी है. मामला कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के लोलेपुर चौहानी का है. पिछले हफ्ते यहां रहने वाले मोहम्मद शाकिब की हत्या हुई थी.

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में बहुचर्चित शाकिब हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. सुल्तानपुर की कोतवाली नगर पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को अरेस्ट किया है. इनमें एक मृतक का साला भी है. मामला कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के लोलेपुर चौहानी का है. पिछले हफ्ते यहां रहने वाले मोहम्मद शाकिब की हत्या हुई थी. पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट करते हुए वारदात की वजह का भी खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक कीमती जमीन और उसके एवज में मिलने वाले लाखों रुपये के लालच में साले ने ही इस वारदात को अपने दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिया था.

कोतवाली नगर थाना पुलिस के मुताबिक वारदात 2 अगस्त की रात का है. इसमें मृतक की पहचान लोलेपुर चौहानी के रहने वाले मोहम्मद शाकिब (25 वर्ष) के रूप में हुई थी. परिजनों के मुताबिक वह किसी काम से घर से निकला लेकिन देर रात वापस नहीं लौटा. अगले दिन उसका शव घर से 200 मीटर दूर जल निगम के तालाब में पड़ा मिला था. उसके शरीर पर चोटों के गहरे निशान थे.

पिता ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

इस वारदात के संबंध में शाकिब के पिता सहबान ने पुलिस में तहरीर दी थी. पुलिस ने इस तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस की प्राथमिक जांच में ही सामने आया कि शाकिब की हत्या में उसके किसी करीबी रिश्तेदार का हाथ हो सकता है. इस इनपुट के बाद मौका स्थिति के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच बढ़ाई और अब आरोपियों को धर दबोचा है.

ममेरे भाई को बनाया था नॉमिनी

पुलिस के मुताबिक शाकिब का शव हाईवे के किनारे 05 बिस्सा जमीन मिली थी. शाकिब ने इस जमीन को 48 लाख रुपये में बेचने का एग्रीमेंट किया था और 2 लाख रुपये एडवांस भी ले लिए थे. जब उसने बैंक खाते में अपने मामा के लड़के को नॉमिनी बनाया, तो उसकी पत्नी को नागवार लगा. उसने तत्काल यह बात अपने भाइयों को बता दिया. इससे सालों को अंदेशा हुआ कि शाकिब शराब पीने का शौकीन है और अपना सारा पैसा व जमीन ममेरे भाई के नाम कर सकता है.

सामने आई वजह

सालों ने जमीन बहन के नाम कराने और पैसे हासिल करने की नीयत से अपने साथियों के साथ मिलकर शाकिब को रास्ते से हटाने की साजिश रची. फिर 2 अगस्त की रात आरोपियों ने शाकिब को पहले जमकर शराब पिलाई, फिर उसे गांव के बाहर ले जाकर दुपट्टे से गला घोंटकर शव को तालाब में फेंक दिया. 8 अगस्त की सुबह पुलिस ने सूचना के आधार पर विनोवापुरी के पास महुए के बाग से चारों अभियुक्तों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है.

Follow Us