UP Board Result 2026 Live: आज खत्म होगा 52 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार, TV9 पर भी डायरेक्ट चेक कर सकते हैं नतीजे

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले 52 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म हो जाएगा. बोर्ड की तरफ से आज इन स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी हो जाएगा. यह रिजल्ट प्रयागराज स्थित यूपी बोर्ड कार्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषित किया जाएगा.

आज घोषित होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट Image Credit: फाइल फोटो

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश आज शाम 4 बजे परिषद मुख्यालय, प्रयागराज से 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित करेगा.परिक्षार्थियों की कॉपीज का मूल्यांकन 4 अप्रैल को पूरा कर लिया गया था. इस बीच रिजल्ट डिक्लेयर करने से पहले अभिभावकों से बच्चों का मनोबल बनाए रखने की अपील की गई है.

परिणाम घोषित होने के बाद छात्र यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 को upmsp.edu.in और डिजीलॉकर पोर्टल results.digilocker.gov.in पर विजिट कर देख सकते हैं. इसके अलावा TV9 की वेबसाइट पर भी आप परीक्षा परिणाम देख सकेंगे.

10वीं के लिए रिजल्ट के लिए यहां क्लिक करें

12वीं के रिजल्ट के लिए यहां क्लिक करें


यूपी बोर्ड ने बनाया रिकॉर्ड

इस साल बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच प्रदेश के 8033 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराई गईं. यूपी बोर्ड ने इस बार कॉपियों का मूल्यांकन 15 दिनों में पूरा कर नया रिकॉर्ड बनाया है. पिछले साल बोर्ड का रिजल्ट 25 अप्रैल को घोषित हुआ था और कॉपियां 1 अप्रैल तक जांची गई. लेकिन इस बार पिछली बार से दो दिन पहले ही रिजल्ट घोषित किया जा रहा है

डिजीलॉकर पर छात्र रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक

डिजीलॉकर पर अपना रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को results.digilocker.gov.in पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज कर लॉगिन करना होगा. अगर अकाउंट नहीं है तो मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करके आसानी से मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है.

  • सबसे पहले DigiLocker की वेबसाइट पर जाएं: https://results.digilocker.gov.in/
  • यहां अपने एग्जाम का रिजल्ट चुनें और रोल नंबर व CAPTCHA दर्ज करें
  • लॉग इन करने के बाद Board Results सेक्शन में जाएं
  • Uttar Pradesh Board of High School and Intermediate Education (UP Board) चुनें
  • अपनी क्लास 10वीं या फिर 12वीं सेलेक्ट करें
  • जरूरी जानकारी भरें
  • सबमिट करने के बाद आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी
  • इसे डाउनलोड या सेव कर सकते हैं
  • Save to Locker पर क्लिक करके DigiLocker में सुरक्षित रखें

52 लाख से ज्यादा छात्रों ने दिया था 10वीं-12वीं का रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं एग्जाम 2026 के लिए कुल 52,30,184 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 27,50,843 स्टूडेंट्स ने 10वीं बोर्ड एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. तो वहीं 24,79,341 स्टूडेंट्स ने यूपी बोर्ड से 12वीं एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था.

यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

स्टेप 1: यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर UP Board 10th Result 2026/UP Board 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: यहां अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
स्टेप 4: स्क्रीन पर यूपी बोर्ड रिजल्ट खुल जाएगा.
स्टेप 5: इसे चेक और डाउनलोड करें.

स्टूडेंट्स के लिए स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट की सुविधा

माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने रिजल्ट घोषित होने से पहले कहा है कि अगर किसी छात्र को अपने नंबरों को लेकर संतोष ना हो तो ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. बोर्ड ऐसे छात्रों को स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट जैसी सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है. यहां तक एक से अधिक सब्जेक्ट में फेल होने वाले छात्र भी परीक्षा देकर अपना साल बचा सकते हैं.

Follow Us