आज इतने बजे आएंगे UP बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, जानें चेक करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज जारी कर दिया जाएगा. लेकिन उससे पहले माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की तरफ से अभिभावकों से बच्चों का मनोबल बनाए रखने की अपील की गई है. यहां हम आपको बता रहे हैं रिजल्ट चेक करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस.
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश आज शाम 4 बजे परिषद मुख्यालय, प्रयागराज से 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित करेगा. परीक्षार्थी इसे यूपी बोर्ड की वेबसाइट, डिजिलॉकर या TV9 की वेबसाइट पर देख सकते हैं. परिक्षार्थियों की कॉपियों का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चला. लगभग 2.75 करोड़ उत्तरपुस्तिकाओं की जांच करने के लिए पूरे प्रदेश में 1.53 लाख अनुभवी शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी.
पिछली बार 25 अप्रैल को आया था रिजल्ट
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं एग्जाम 2026 के लिए कुल 52,30,184 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 27,50,843 स्टूडेंट्स ने 10वीं बोर्ड एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. तो वहीं 24,79,341 स्टूडेंट्स ने यूपी बोर्ड से 12वीं एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था.पिछले साल बोर्ड का रिजल्ट 25 अप्रैल को घोषित हुआ था और कॉपियां 1 अप्रैल तक जांची गई. लेकिन इस बार पिछली बार से दो दिन पहले ही रिजल्ट घोषित किया जा रहा है.
साल 2025 में इतने स्टूडेंट हुए थे पास
पिछले साल के रिजल्ट की बात करें तो हाई स्कूल में 90.11 प्रतिशत छात्र पास हुए, वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में 81.15 फीसदी छात्रों ने बाजी मारी थी.उम्मीद जताई जा रही है इस बार उत्तीर्ण छात्रों की संख्या पिछले साल से ज्यादा हो सकती है. फिलहाल, माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की तरफ से अभिभावकों से बच्चों का मनोबल बनाए रखने की अपील की गई है.
कैसे चेक करें रिजल्ट; स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
स्टेप 1: यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर UP Board 10th Result 2026/UP Board 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: यहां अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
स्टेप 4: स्क्रीन पर यूपी बोर्ड रिजल्ट खुल जाएगा.
स्टेप 5: इसे चेक और डाउनलोड करें.
TV9 की वेबसाइट पर ऐसे करें रिजल्ट चेक
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट सबसे पहले TV9 यूपी की वेबसाइट पर भी देखा सकता है. इसके लिए वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म मिलेगा. यहां अपना नाम, मोबाइल नंबर, इमेल आईडी, क्लास और बोर्ड की जानकारी भरनी होगी. फिर आपके सामने आपका रिजल्ट खुलकर आएगा.
