UP में पड़ने वाली है भयंकर ठंड, 4 डिग्री तक गिर सकता है पारा, शीतलहर का भी अलर्ट

यूपी में भयंकर ठंड पड़ने वाली है. फिलहाल, न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक दिसंबर के शुरुआती सप्ताह में मिनिमम टेंपरेचर में 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है. इस दौरान भारी शीतलहर पड़ने की आशंका रहेगी.

यूपी के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में नवंबर का महीना बीतते-बीतते ठिठुरन बढ़ गई है. मौसम विभाग की मानें तो यूपी में अधिकतम और न्यूनतम-दोनों ही तापमान में और गिरावट आएगी. कई जिलों में कोहरे का भी कहर नजर आने लगा है. इसके चलते बड़े स्तर पर विजिबिलिटी प्रभावित हुई है. दिसंबर महीने में शीतलहर का प्रकोप और भी बढ़ सकता है.

मौसम विभाग के मुताबिक दिसंबर का पहले सप्ताह आने तक मौसम के शुष्क रहने की संभावनाएं हैं. इस दौरान भी सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना जताई गई है. साथ ही रात में भी अच्छी-खासी गलन महसूस होगी. फिलहाल, 7.4 डिग्री के साथ इटावा फिर 7.5 डिग्री सेल्सियस के साथ मेरठ प्रदेश में सबसे ठंडा जिला रहा.

न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट

मेरठ के बाद दूसरा सबसे ठंडा जिला गौतमबुद्ध नगर रहा. यहां न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री दर्ज हुआ. फिर बाराबंकी, मुजफ्फरनगर, बरेली में 8 डिग्री सेल्सियस मिनिमम टेंपरेचर रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा कानपुर में 8.4 डिग्री न्यूनतम तापमान पाया गया. वहीं, . लख़नऊ में 11.7 डिग्री सेल्सिस मिनिमम टेंपरेचर रहा. आने वाले दिनों में मिनिमम टेंपरेचर में 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है.

अधिकतम तापमान में आएगी गिरावट

अगर अधिकतम तापमान की बात करें तो बहराइच सबसे ठंडा जिला रहे. यहां अधिकतम तापमान 28.2 सेल्सियस रहा. फिर वाराणसी में 27.7 और आजमगढ़, गोरखपुर, वाराणसी में भी मैक्सिमम टेंपरेचर 27.5 पाया गया. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में इस अधिकतम तापमान में ज्यादा गिरावट देखी जाएगी.

पॉल्यूशन के चलते सांस संबंधी मरीजों की संख्या बढ़ी

तमाम जतन करने के बाद भी प्रदूषण की स्थिति सुधर नहीं रही है. हालात बेहद चिंतनीय हैं. नोएडा में आज भी एक्यूआई इंडेक्स 434 पाया गया. इसके अलावा गाजियाबाद में इसका लेवल 378 के आसपास दर्ज किया गया. मेरठ में भी एक्यूआई इंडेक्स 222 रिकॉर्ड किया गया. बता दें पॉल्यूशन के चलते इन शहरों के अस्पतालों में सांस संबंधी मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है.