बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने पश्चिम बंगाल में अपने मछली खाने की वायरल तस्वीर की सच्चाई बताई!

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, वाराणसी में BHU के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अपने मछली खाने की वायरल तस्वीर पर स्पष्टीकरण दिया. बीजेपी नेता ने बताया कि ये AI जेनरेटेड तस्वीर वायरल कर रहे हैं. सपा और TMC के पास अब कुछ बचा ही नहीं है तो फैब्रिकेटेड वीडियो डालने के और वो क्या करेंगे?

सांसद मनोज तिवारी ने मछली खाने की वायरल तस्वीर की सच्चाई बताई!

वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में राष्ट्रीय कला मंच कार्यक्रम का आयोजित की गई. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इस कार्यक्रम में बुधवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की राजनीति और एआई तकनीक के दुरुपयोग को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा.

बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने अपनी मछली खाने की वायरल AI जेनरेटेड तस्वीर पर स्पष्टीकरण दिया, TMC और SP पर फेक न्यूज और CM योगी की एडिटेड वीडियो फैलाने का आरोप लगाया. उन्होंने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर भी तीखा हमला बोला, ममता बनर्जी के ‘सिस्टम हिलने’ का दावा किया. साथ ही बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने की भविष्यवाणी की.

फैब्रिकेटेड फोटो-वीडियो को लेकर बोला हमला

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने बताया कि ‘मछली खाने की मेरी एडिटेड तस्वीर के वायरल होने से मेरा एक दोस्त व्याकुल हो गया तो मैंने उससे कहा कि अरे भईया इन लोगों के चक़्कर में मत पड़ो ये एआई जेनरेटेड तस्वीर वायरल कर रहे हैं.’ उन्होंने कहा कि इन लोगों ने मुख्यमंत्री योगी जी को भी नहीं छोड़ा है. उनकी भी एडिटेड वीडियो फेक आईडी से डाल दी है.

सांसद ने कहा कि एडिटेड वीडियो में सीएम योगी को स्वामी विवेकानंद पर बोलते हुए दिखाया जा रहा है. जबकि हकीकत ये है कि CM योगी ने स्वामी विवेकानंद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर अलग-अलग बातें कही थीं. लेकिन इन लोगों ने एडिट कर के वीडियो डाला है. योगी जी जैसे सनातनी विद्वान ऐसी गलती कभी कर ही नहीं सकते हैं.

मनोज तिवारी ने एआई तकनीक के दुरुपयोग को लेकर समाजवादी पार्टी और टीएमसी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सपा और टीएमसी के पास बीजेपी और मोदी-योगी के ख़िलाफ बोलने के लिए अब कुछ बचा ही नहीं है, तो सिवाय झूठ बोलने और फैब्रिकेटेड वीडियो डालने के और वो क्या करेंगे?

ममता दीदी का सिस्टम हिल गया है- मनोज तिवारी

मीडिया से बातचीत के दौरान मनोज तिवारी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखकर लगता है कि उनका सिस्टम हिल गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में ऐसी सरकार की आवश्यकता है जो सभी नागरिकों के साथ समान व्यवहार करे. अब वहां कानून का राज स्थापित होने वाला है.

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में अब धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित की जाएगी. राज्य में अब बदलाव की लहर चल रही है और भाजपा की सरकार बनने की संभावना मजबूत होती जा रही है. बीजेपी ने दावा किया कि सर्वेक्षण भले ही मुकाबले को “नेक टू नेक” बता रहे हों, लेकिन उनके अनुसार, पश्चिम बंगाल में भाजपा 15 से 20 सीटों की बढ़त बनाए हुए है.

Follow Us