UP में थमा बारिश का दौर, अब इस तारीख से फिर बरसेंगे बादल, आंधी-पानी का भी अलर्ट
राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिले जानकारी के मुताबिक, 9 अप्रैल को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग ने आसमान साफ होगा.हालांकि, 11 तारीख को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके चलते फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है.
यूपी में मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव आ रहा है. दो दिन लगातार बारिश होने के बाद फिर से मौसम सामान्य हो गया है. हालांकि, 11 तारीख से उत्तर भारत में एक और पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय हो रहा है. ये उत्तर प्रदेश के प्रभावित कर सकता है. फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है.
राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिले जानकारी के मुताबिक, 9 अप्रैल को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग ने आसमान साफ होगा.इस दौरान सभी जिलों में धूप खिली होगी.फिलहाल मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए कोई चेतावनी नहीं जारी की है. 10 अप्रैल को भी प्रदेश के सभी जिलें ग्रीन जोन में है.
क्यों हो रही है बार-बार बारिश
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, भूमध्य सागर से उठे सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के मौसम में यह बदलाव आया है. मार्च के अंत से शुरू हुआ यह सिस्टम अप्रैल के पहले पखवाड़े तक सक्रिय बना हुआ है, जिससे नमी युक्त हवाएं लगातार क्षेत्र में पहुंच रही हैं.
08 अप्रैल को ऐसा रहा मौसम का हाल
बता दें कि 08 अप्रैल को प्रदेश में सुबह से बारिश दर्ज की गई. कई जिलों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी घटनाएं सामने आई. इस बारिश से सबसे अधिक नुकसान किसानों को हुआ. खेतों खड़ी उनकी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई है. सरकार ने किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है.
पिछले 24 घंटे के दौरान कैसा रहा तापमान?
पिछले 24 घंटे के दौरान 38.6 घंटे के साथ बांदा सबसे गर्म जिला रहा. फिर प्रयागराज में 37.6, वाराणसी में 37.1, सुल्तानपुर में 37 और गाजीपुर में 37.5 डिग्री अधिकतम तापमान रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो 15 डिग्री के साथ नजीबाबाद पहले स्थान पर रहा. फिर ओरई 15.4,हरदोई और अयोध्या 16 और मेरठ में 16.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा.
