यूपी वालों को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आज से बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज से बारिश और बादलों के प्रभाव से तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. लू की स्थिति में कमी आ सकती और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है. आईमडी की माने तो आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश तो कल पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो सकता है.
यूपी में भीषण गर्मी और लू की स्थिति है. इस बीच मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम करवट ले सकता है और बारिश के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. दरअसल, आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय होगा.बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है.
तापमान में गिरावट से मिलेगी राहत
मौसम विभाग के मुताबिक बारिश और बादलों के प्रभाव से तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. लू की स्थिति में कमी आ सकती और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है. आईमडी की माने तो आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश तो कल पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो सकता है. इस दौरान तेज रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. अगले दो दिन प्रदेश वासियों के लिए सुहावना रह सकता है.
इन जिलों में लू का अलर्ट
हालांकि, मौसम विभाग ने आज भी राजधानी लखनऊ समेत 35 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, मथुरा, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर जैसे जिले शामिल हैं.
यहां दर्ज किया गया सबसे ज्यादा तापमान
प्रदेश में सबसे अधिक 44.7 डिग्री अधिकतम तापमान रायबरेली के फुर्सतगंज में रहा. वहीं कानपुर शहर में 44.1 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी बीएचयू में 44, आगरा में 43.9, अलीगढ़ में 43.6 तापमान दर्ज किया गया. हमीरपुर में तापमान 44.2 डिग्री तक पहुंच गया। लखनऊ में यह 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं, सबसे कम तापमान वाले शहर की की बात करें तो वहीं, 19 डिग्री के साथ नजीबाबाद पहले नंबर पर रहा. फिर, बहराइच में 20.8, बस्ती में 21.5 और बाराबंकी में 22 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया.
