UP में कड़ाके की ठंड ने फिर दी दस्तक, ये दो दिन खूब बरसेंगे बादल, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

यूपी में ठंड ने फिर से दस्तक दे दी है. रात के तापमान में भारी गिरावट की आशंका है. इस दौरान काफी ज्यादा गलन महसूस होगा. साथ ही 31 जनवरी की रात से फिर से मौसम में फिर बदलाव के आसार हैं. एक और दो फरवरी को वेस्ट यूपी में बादल, बारिश, ओलावृष्टि का दौर चलेगा.

यूपी जारी है ठंड का कहर

यूपी में पिछले कुछ दिन बारिश के बाद फिर से ठंडक ने दस्तक दे दी है.मौसम विभाग के मुताबिक अब कई प्रदेशों में कोहरे की सफेद चादर नजर आएगी. इस दौरान प्रदेश के अधिकांश जिलों के तापमान में भारी गिरावट आ सकती है. कुछ शहरों में तो तापमान 5 डिग्री के नीचे भी जा सकता है.

रात के पारे में आएगी गिरावट

आईएमडी का कहना है आने वाले दिनों में मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की धूप के साथ ठंड बनी रहेगी. दिन में मौसम साफ रहने और अधिकतम तापमान सामान्य बने रहने की संभावना है. लेकिन रात के वक्त पारे में गिरावट आएगी. इस दौरान काफी ज्यादा गलन महसूस होगा.

इन जिलों में मौसम रहेगा साफ

मौसम विभाग ने आज यानी 29 जनवरी को सीतापुर, गोंडा, अयोध्या, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, आजमगढ़, बलिया,अमेठी, रायबरेली, ललितपुर, झांसी, महोबा, हमीरपुर, कानपुर, बांदा, चित्रकुट, कौशाम्बी, फतेहपुर, इटावा, कन्नौज, मैनपुरी और एटा में आसमान साफ रहने और धूप खिले रहने की संभावना जताई है.

फिर होगी बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के चलते यूपी में सर्दी के दिनों में भी बारिश रिकॉर्ड किया गया. पिछले हफ्ते शुक्रवार को भी पश्चिमी विक्षोभ के असर से तेज बारिश दर्ज हुई थी. अब एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. 31 जनवरी की रात से मौसम में फिर बदलाव के आसार हैं. एक और दो फरवरी को वेस्ट यूपी में बादल, बारिश, ओलावृष्टि का दौर चलेगा.

बुलंदशहर रहा सबसे ठंडा जिला

पिछले 24 घंटे के दौरान बुलंदशहर सबसे ठंडा जिला रहा. यहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा. फिर बरेली में 9.2, फतेहपुर में 10, मेरठ में 10.1 न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया. वहीं, अधिकतम तापमान की बात करें तो प्रयागराज में सबसे ज्यादा 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. फिर हमीरपुर, बांदा में 26.2 और बहराइच में 25 डिग्री मैक्सिमम टेंपरेचर पाया गया.

Follow Us