अब इस तारीख से यूपी में फिर बदलेगा मौसम, होगी झमाझम बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक 22 फरवरी को फिर एक के नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा. इसका असर प्रदेश पर भी पड़ेगा. ऐसे में प्रदेश में फिर 22 से लेकर 24 फरवरी तक बारिश होगी.
18 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में हुई. इन जिलों में दिन के समय तेज हवाएं भी चलीं, जिससे मौसम सुहाना बना रहा. आज 20 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है.
22 से 24 फरवरी को भी बारिश का अलर्टी
मौसम विभाग के मुताबिक 22 फरवरी को फिर एक के नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा. इसका असर प्रदेश पर भी पड़ेगा. यही वजह है प्रदेश में फिर 22 से लेकर 24 फरवरी तक बारिश का अलर्ट है. संभावना है इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट आ सकती है.
बदलते मौसम में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत
बता दें कि बारिश की स्थिति के बावजूद दोपहर क समय तेज धूप खिलने के चलते लोगों को हल्की गर्मी महसूस हो रही है.इससे दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ गया है. ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है. सुबह और शाम ठंडक रहने के कारण हल्के गर्म कपड़े पहनना अभी भी जरूरी है.
आज भी बारिश का अलर्ट
आज यानी 20 फरवरी को बारिश की संभावना है लेकिन दिन में अधिकतर वक्त धूप खिली रहेगी. हालांकि, तेज हवाओं के चलते लोगों को हल्की-फुल्की ठंड लग सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक अब ठंड अपने अंतिम स्टेज पर है. आने वाले दिनों में तापमान में ठीक-ठाक इजाफा होगा.
बांदा रहा सबसे गर्म जिला
पिछले 24 घंटे के दौरान बांदा सबसे गर्म जिला रहा. यहां अधिकतम तापमान 31.4 पाया गया. फिर प्रयागराज में 30.4, हमीरपुरमें 30.2, वाराणसी में 31.1 और गोरखपुर में 29.6 रिकॉर्ड किया गया. वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो 9.2 डिग्री के साथ बांदा ही सबसे ठंडा जिला रहा. फिर बुलंदशहर में 11 डिग्री और मेरठ में 12.1 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
