बचपन की दोस्त से कुलदीप यादव कर रहे हैं शादी, जानें कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हनिया वंशिका

2025 में लखनऊ में एक निजी कार्यक्रम में कुलदीप यादव और वंशिका की सगाई हुई थी. अब 14 मार्च को इनकी शादी होने वाली है. जैसे ही यह खबर बाहर आई हैं, लोगों में कुलदीप की होने वाली पत्नी के बारे में जानने की दिलचस्पी बढ़ गई है.

कुलदीप यादव और उनकी होने वाली पत्नी वंशिका

दुनिया भर के दिग्गज बल्लेबाजों को अपनी फिरकी पर नचाने वाले टीम इंडिया के गेंदबाज कुलदीप यादव शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं. कुलदीप यादव 14 मार्च को वंशिका के साथ सात फेरे लेने वाले है. इस दौैरान देशभर की कई बड़ी हस्तियां वर वधु को आशीर्वाद देने के लिए शादी में शिरकत करेंगे.

2025 में लखनऊ में एक निजी कार्यक्रम में कुलदीप यादव और वंशिका की सगाई हुई थी. अब 14 मार्च को इनकी शादी होने वाली है. इस खबर के बाहर आते ही लोग वंशिका के बारे में जानना चाह रहे हैं. चलिए बताते हैं कुलदीप की होने वाली दुल्हनिया के बारे में.

भारतीय जीवन बीमा में अधिकारी है वंशिका के पिता

वंशिका के पिता अविंदरजीत सिंह भारतीय जीवन बीमा निगम के जोनल ऑफिस में प्रशासनिक अधिकारी है. उनकी स्पोर्ट्स में काफी रुचि थी और वो एक जाने माने एथलीट भी थे. कुछ दिन पहले कानपुर के एक रेस्टोरेंट में वंशिका के माता पिता ने अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मनाई थीं.

हॉयर एजुकेशन के लिए ऑस्ट्रेलिया गई थीं वंशिका

भारतीय जीवन बीमा निगम के एक अधिकारी के अनुसार वंशिका का परिवार लाल बंगले में रहता है. वंशिका की प्रारंभिक पढ़ाई सेंट मैरी स्कूल से हुई थी. फिर आगे पढ़ाई करने के लिए वह ऑस्ट्रेलिया चली गई थीं. वंशिका ने होटल मैनेजमेंट का भी कोर्स किया है.

पिछले साल आईपीएल के बाद होनी थी शादी

कुलदीप और वंशिका की शादी पिछले साल आईपीएल खत्म होने के बाद होनी थी. लेकिन पहलगाम हमले की वजह से आईपीएल आगे बढ़ गया तो शादी भी टल गई. उस दौरान कुलदीप और वंशिका के वैवाहिक कार्यक्रम मसूरी में होने वाला था. इस बार भी दोनों की शादी का वैवाहिक कार्यक्रम मसूरी में ही प्रस्तावित है.

बचपन के दोस्त हैं कुलदीप-वंशिका

कुलदीप और वंशिका एक दूसरे को बचपन से जानते है. अब दोनों 14 मार्च को उत्तराखंड के मसूरी में सात फेरे लेंगे. तीन दिन बाद यानी 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होगी. कुलदीप ने साल 2024 में एक इंटरव्यू में कहा था कि वह किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी नहीं करेंगे. उनकी पत्नी ऐसी होगी, जो परिवार का ध्यान रख सके.

Follow Us