जहन्नुम दिया नाम, तीन महीने कैद में रखा… बलरामपुर ही नहीं, औरैया में भी छांगुर बाबा का धर्मांतरण खेल

घर्म परिवर्तन माफिया छांगुर बाबा के काले कारनामे परत दर परत खुलते जा रहे हैं. यूपी एटीएस इस मामले की जांच कर रही है. इस बीच, छांगुर बाबा के धर्मांतरण के खेल का लिंक औरैया ज़िले से भी मिला है. पीड़ित हिंदू लड़की ने खुद अपनी आपबीती सुनाई है.

धर्मांतरण माफिया छांगुर बाबा Image Credit:

उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में घर्म परिवर्तन का रैकेट चलाने वाला छांगुर बाबा उर्फ जमालुद्दीन पर आरोपों की झड़ी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. जहां बलरामपुर से छांगुर बाबा पर बड़ी कार्यवाही की गई. वहीं, अब छांगुर बाबा पर औरैया जिले में भी हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण कराने का आरोप लगा है. यूपी एटीएस की जांच के बीच यह एक और चौकाने वाला खुलासा हुआ है.

छांगुर बाबा को झाड़फूंक के बहाने हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. वह अबत 4000 से ज्यादा लड़कियों को इस्लाम कबूल करा चुका है. अब औरैया जिले के अजीतमल की एक लड़की ने छांगुर बाबा पर आरोप लगाया है. उसका भी धर्मांतरण कराया गया. तीन महीने तक कैद में रखा गया. इतना ही नहीं पीड़िता के पिता को उसकी गंदी वीडियो भी दिखाई गई थी.

कैसे हुई छांगुर बाबा से लड़की की मुलाकात?

पीड़ित हिंदू लड़की ने बताया एक बार मेरी मम्मी कानपुर अपने मायके जा रही थी. वहीं पर रुद्र शर्मा नाम का लड़का मिला था. मम्मी परेशान थी तो उसने कहा कि हम तुम्हारे पति की शराब छुड़वा देंगे, एक बाबा है छांगुर बाबा. जिसके बाद साल 2019 में वह लखनऊ में छांगुर बाबा से मिली, उनके द्वारा एक ताबीज दिया गया. उसके बाद घर वापस लौट आए. लेकिन वह लड़का अपनी बहन के साथ उसके घर आता-जाता रहा.

पीड़िता ने बताया कि रूद्र शर्मा का असली नाम मेराज अंसारी था. 5 साल से वह लोग नाम बदलकर घर आ रहे थे. उसके पास रुद्र शर्मा नाम का आधार कार्ड भी था. 2024 में रुद्र उसके घर पर आया और एक बाबा से मिलने के लिए कानपुर चलने के लिए कहा और फतेहपुर लेकर गया. जहां मस्जिद में उसके साथ जबरदस्ती निकाह किया तब जाकर लड़की को उसके नाम के बारे में पता चला.

मेराज की हत्या में लड़की के माता-पिता को जेल

पीड़ित लड़की का कहना है कि छांगुर बाबा ने वीडियो काल के जरिए उसका नाम जहन्नुम रखा था. इसके बाद मेराज और छांगुर बाबा के गुर्गों ने उसे तीन महीने तक एक जगह कैद कर रखा. बड़ी मुश्किल से वह बचकर अपने घर पहुंची. लेकिन उसके बाद मिराज भी पीछे-पीछे आ गया. लड़की ने बताया कि मिराज ने घर पहुंकर उसके पापा को उसकी गंदी वीडियो दिखाए.

लड़की ने बताया उसके पापा ने जब वीडियो डिलीट करने को कहा तो उसने कहा- तुम अपनी छोटी बेटी की शादी मेरे साथ करा दो डिलीट कर देंगे. इसके गुस्से में आकर उसके पिता ने मेराज के सर पर लोहे की रॉड वार किया. इससे वह वहीं गिरकर मर गया. लड़की का कहना है कि वो लोग जब थाने गए तो उनकी शिकायत नहीं ली गई और उसके माता-पिता को जेल भेज दिया गया.

भारत को इस्लामी मुल्क बनाने की साजिश

पीड़िता ने यह भी बताया कि थाने में निराश होने के बाद वह लखनऊ में एफआईआर लिखाने गई, जहां एटीएस में उसकी एफआईआर लिखी गई. उसने कहा कि उसका बयान भी कोर्ट में हो चुका लेकिन अभी तक आरोपियों को पकड़ा नहीं गया है. पीड़िता ने एक और खुलासा करते हुए कहा कि छांगुर बाबा जब वीडियो कॉल करते था तो वह भारत को इस्लामी मुल्क बनाने की बातें कहता था.

Follow Us

Latest Stories