बच्चे को अगवा कर कुकर्म, प्राइवेट पार्ट उखाड़कर दी दर्दनाक मौत; दिल दहला देगी वारदात की कहानी
उत्तर प्रदेश के बांदा में एक 10 वर्षीय बच्चे को अगवा कर कुकर्म के बाद निर्मम हत्या कर दी गई है. छह दिन पहले लापता हुए मासूम का शव खेत में मिला है. आरोप है कि बदमाशों ने बच्चे के प्राइवेट पार्ट को उखाड़कर दर्दनाक मौत दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है.
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक दिन लहला देने वाली वारदात हुई है. यहां छह दिन पहले अगवा हुए एक 10 साल के बच्चे का शव मिला है. आरोप है कि बदमाशों ने बच्चे को अगवा किया और चार दिन तक बंधक बनाकर रखा. इस दौरान बदमाशों ने बच्चे के साथ कुकर्म किया और जब पुलिस हरकत में आई बच्चे हत्या कर शव खेतों में फेंक दिया. बच्चे की बहन का आरोप है कि बदमाशों ने उसका प्राइवेट पार्ट उखाड़कर दर्दनाक मौत दी है.
फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस हर संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है. बच्चे की बहन ने बांदा के बबेरू कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाला यह 10 वर्षीय बच्चा दो फरवरी की शाम को संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया था. जब देर रात तक भी वह वापस नहीं लौटा तो घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की.
शुक्रवार को दर्ज कराई गुमशुदगी
सभी नाते-रिश्तेदारों से पूछताछ करने के बाद परिजनों ने शुक्रवार को पुलिस में बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने दो टीमों का गठन कर बच्चे की तलाश शुरू की. इसी बीच शनिवार की सुबह बच्चे का शव गांव के बाहर सरसों के खेत में मिल गया. बदमाशों ने शव को पत्तों से ढंक रखा था. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
बहन ने लगाए संगीन आरोप
शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची बच्चे की मां और बहन ने संगीन आरोप लगाए हैं. बहन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके भाई के साथ बुरी तरह से मारपीट करते हुए कुकर्म किया गया है. वहीं बाद में उसका प्राइवेट पार्ट उखाड़कर उसे दर्दनाक मौत दी गई है. बहन ने बताया कि उसके भाई का शरीर काला पड़ गया था, इससे प्रतीत होता है कि उसे तगड़ा जहर भी दिया गया है.
फोरेंसिक टीम कर रही जांच
शव की हालत को देखते हुए पुलिस ने तत्काल फोरेंसिक टीम को बुलाया और मामले की जांच शुरू की गई. इस दौरान पुलिस ने बदमाशों की पहचान और उनकी धरपकड़ के लिए तीन टीमों का गठन किया है. बच्चे की बहन ने बताया कि उसका भाई दो फरवरी को नौटंकी देखने बघंडा गांव गया था. उसी समय से वह लापता है. उसने बताया कि मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था. उसकी चार बहनें हैं और पिता हरियाणा में रहकर मजदूरी करते हैं.
