UP MEIN AAJ: सपा के PDA के जवाब में BJP का ‘कल्याण फार्मूला’
2024 में हुए लोकसभा चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी एक ऐसा फार्मूला लेकर आई जिससे उसने 2024 चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को करारी मात दी। सपा का वो फार्मूला था PDA फार्मूला। पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक के फार्मूले पर आगे बढ़ी सपा को जबरदस्त फायदा भी मिला और वह बीजेपी को हराने में कामयाब रही। ऐसे में अब भारतीय जनता पार्टी ने भी PDA की काट को ढूंढ लिया है। जी हां बीजेपी ने कल्याण सिंह के फार्मूला को ढूंढ निकाला है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव जिस तरह से PDA की बात करके अपनी सियासी चाल को आगे बढ़ा रहे हैं ये बात भाजपा अच्छी तरह से समझ चुकी है और यहीं वजह हैं कि पार्टी ने कल्याण फार्मूला से ‘पीडीए’ का जवाब देने का तय किया है।
More Videos

गुरु गोरखनाथ की नगरी का ऐसा सौंदर्यीकरण! मन मोह लेंगी शहर की सड़कें; देखें Photos

विवाह पर बाबा विश्वनाथ और मां गौरा को 6 लाख रुपये का न्योता, 500 भक्तों ने दिया शगुन

अब और महंगे हो गए ट्रेन टिकट! जनरल से AC तक का बढ़ा किराया; दिल्ली की यात्रा हुई इतनी महंगी

