West Bengal Election: BJP को 206 सीटों के साथ दो तिहाई बहुमत, 81 पर अटकी TMC
बंगाल के चुनाव में सीएम योगी ने भी धुआंधार प्रचार किया था. जिन सीटों पर कैंपेनिंग की थी, उनमें से कई पर बीजेपी जीत गई है. राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है सीएम योगी के 'बुलडोजर मॉडल' और 'डबल इंजन सरकार' के दावों का इंपैक्ट बंगाल की जनता पर काफी ज्यादा पड़ा.हिंदू वोटों को एकजूट करने में योगी की रैलियां काम आई हैं.
पश्चिम बंगाल में सत्ता की चाबी बीजेपी को मिल गई. खुद ममता बनर्जी चुनाव हार गई हैं. बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने ने ममता को 15113 वोटों से हरा दिया. बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में 206 सीटें जीत ली है. वहीं, टीएमसी को महज 81 सीटें ही मिली हैं. 15 साल तक सत्ता में रहने के बाद ममता की विदाई हो गई है. वहीं, बीजेपी पहली बार बंगाल की सत्ता पर काबिज होगी.
इस बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बंगाल के इलेक्शन में काफी एक्टिव रहे. उन्होंने बंगाल में धुआंधार प्रचार किया. सीएम योगी ने कल्याणी, बांकुड़ा और पुरुलिया समेत 20 से अधिक जनसभाओं और रोड शो किए. बंगाल चुनाव में योगी फैक्टर भी असरदार साबित होता दिख रहा है. योगी आदित्यनाथ ने जिन सीटों पर प्रचार किया था, उनमें से कई पर बीजेपी लीड लेती दिख रही है.
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है सीएम योगी के ‘बुलडोजर मॉडल’ और ‘डबल इंजन सरकार’ के दावों का इंपैक्ट बंगाल की जनता पर काफी ज्यादा पड़ा. हिंदू वोटों को एकजूट करने में योगी की रैलियां काम आई हैं. बंगाल में योगी मॉडल की स्वीकार्यता उन्हें उत्तर प्रदेश के चुनाव में और असरदार बना सकता है
West Bengal Live Result Update:
2:30 PM: मुर्शिदाबाद की नौदा और रेजीनगर दोनों विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. दोनों ही सीटों से AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर ने चुनाव लड़ा था. वे इस वक्त दोनों सीटों पर आगे चल रहे हैं.
2:00 PM: बंगाल में बीजेपी को भारी बढ़त मिल चुकी है. बीजेपी दो तिहाई बहुमत के करीब पहुंच गई है. बीजेपी ने 196 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. तृणमूल कांग्रेस 93 सीटों पर आगे है. लेफ्ट के उम्मीदवार भी तीन सीटों पर लीड कर रहे हैं.कांग्रेस के लिए इस बार भी बुरी खबर है. वह शून्य सीट पर सिमटती दिख रही है.
1:30 PM: ममता बनर्जी भवानीपुर से सुवेंदु अधिकारी पर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. लेकिन उनकी पार्टी की सीटें लगातार नीचे गिरती जा रही है. टीएमसी अब सिर्फ 95 सीटों पर आगे है. बीजेपी ने 194 सीटों पर बढ़त बना ली है.
1:00 PM: पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बीच कई विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर सामने आई है.
12:30 PM: पश्चिम बंगाल में बीजेपी तकरीबन 191 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं टीएमसी 97 सीटों पर है. हालांकि, ममता बनर्जी ने अपने कार्यकर्ताओं से निराश ना होकर बूथ ना छोड़ने की सलाह दी है. उन्होंने कहा है कि डरिए मत हमारी ही जीत होगी.
11:51 AM: रुझानों में बीजेपी को दो तिहाई बहुमत मिलती दिख रही है. अभी 182 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है, जबकि 103 सीटों पर टीएमसी आगे है.
11:31 AM: पश्चिम बंगाल में बीजेपी 175 सीटों पर आगे चल रही है.
10:57 AM: चुनाव आयोग ने अभी तक 167 सीटों के रुझान जारी किए हैं. इसमें बीजेपी 104 सीटों पर आगे है, जबकि टीएमसी 60 सीटों पर आगे है.
10:48 AM: रुझानों में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है. बीजेपी अभी 167 सीटों पर आगे है, जबकि टीएमसी अभी 116 सीटों पर आगे है.
10:31 AM: पश्चिम बंगाल में बीजेपी को रुझानों में बहुमत मिल गया है. अभी बीजेपी 152 सीटों पर आगे है, जबकि टीएमसी 121 सीटों पर आगे है. भवानीपुर सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 1500 वोटों से पीछे चल रही हैं.

10:23 AM: बीजेपी बहुमत के करीब पहुंच गई है. अभी 145 सीटों पर आगे है, जबकि टीएमसी 122 सीटों पर आगे है. दोनों के बीच कांटे की टक्कर चल रही है.
10:06 AM: बीजेपी अभी 142 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि टीएमसी अभी 120 सीटों पर आगे है.
9:49 AM: बीजेपी ने बढ़त बना ली है. रुझानों में बीजेपी अभी 138 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि टीएमसी अभी 121 सीटों पर ही आगे है.
9:42 AM: पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर है. अभी बीजेपी 125 और टीएमसी 121 सीटों पर आगे है.
9:36 AM: पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर है. अभी बीजेपी 123 और टीएमसी 119 सीटों पर आगे है.
9:29 AM: शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने टीएमसी पर बढ़त हासिल कर ली है रुझानों में भाजपा ने 100 का आंकड़ा पार कर दिया है. भाजपा अब बहुमत से कुछ ही सीटें दूर है. इस समय भाजपा 124 जबकि TMC 118 सीटों पर आगे चलती दिखाई दे रही है.
