भारतीय एथलेटिक्स को नया सितारा मिल गया है. युवा भाला फेंक खिलाड़ी रोहित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा को पीछे छोड़कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. बेहद साधारण परिवार से आने वाले रोहित ने बांस के डंडे से अभ्यास शुरू किया था और अब अपने दमदार प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय […]
जौनपुर के रोहित यादव ने 65वीं नेशनल इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 87.05 मीटर भाला फेंककर इतिहास रचा. गरीबी के बावजूद बांस के डंडे से अभ्यास कर उन्होंने विश्व में दूसरा और भारत में पहला स्थान हासिल किया. 25 वर्षीय रोहित की इस असाधारण उपलब्धि के पीछे प्रेरणादायक संघर्ष की कहानी भी है.
जौनपुर के चर्चित दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड में एक लाख के इनामी आरोपी भोले राजभर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए राजभर का आत्मसमर्पण हाईकोर्ट के आदेश पर हुआ. मृतक की बहन सौम्या बिंद लगातार न्याय के लिए संघर्ष कर रही हैं और कलेक्ट्रेट में आमरण अनशन पर हैं.
जालौन में तैनात ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही एक बार फिर विवादों में हैं. उन पर भाजपा के ब्लॉक प्रमुख को निरीक्षण के दौरान थप्पड़ मारने और धक्का-मुक्की करने का आरोप है. घटना सीसीटीवी में कैद हुई है. जिलाधिकारी ने मामले मे पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की है.
जौनपुर में एक शादी समारोह से लापता हुई 4 वर्षीय बच्ची का शव जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई है. बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म कर हत्या की आशंका है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और खुलासे के लिए कई टीमें गठित की हैं.
दारोगा रामलखन यादव जौनपुर में अपने कार्यकाल के दौरान अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चर्चित थे.एसओजी टीम में रहने के दौरान उन्होंने तीन दर्जन से अधिक खूंखार अपराधियों का एनकाउंटर किया.आज एक चोरी की एफआईआर के लिए इंस्पेक्टर से लेकर जिले के पुलिस अधिकारियों के आगे न्याय की गुहार लगाने को मजबूर हैं.
जौनपुर पुलिस ने यूपी के बड़े बैंकिंग ठगी मास्टरमाइंड शुभम सिंह को गिरफ्तार किया है. यह जालसाज बजाज फाइनेंस के नाम पर लोन, बीमा व यात्रा पैकेज की आड़ में ₹2 करोड़ की ऑनलाइन ठगी करता था. पुलिस ने इसके भाई-बहन सहित पूरे गिरोह का खुलासा किया. शुभम पर महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में मुकदमे और राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर 20 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं.
जौनपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की अनूठी चेकिंग का वीडियो वायरल हुआ है. नकल रोकने के लिए मुंह में मेटल डिटेक्टर डालकर जांच की गई, साथ ही अंडरवियर और जूते-मोजे भी उतरवाए गए. इस कठोर तरीके पर कुछ अभ्यर्थी जांच की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठा रहे हैं.