हिन्दी News9 ಕನ್ನಡ తెలుగు मराठी ગુજરાતી বাংলা ਪੰਜਾਬੀ தமிழ் മലയാളം मनी9

AMIT MISHRA

अमित मिश्रा पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 14 वर्षों से सक्रिय हैं. शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करने के साथ ही प्रिंट और डिजिटल का भी अनुभव लिया. कन्नौज से ग्रजुएशन करने के बाद वह साल 2010-11 में ईटीवी से जुड़े. फिर 2012 में समाचार प्लस से जुड़कर 7 साल तक काम किया. इस बीच वह प्रिंट मीडिया के कई प्लेटफार्म पर भी लिखते रहे. फिर आर9 टीवी में 1 साल काम करने के बाद TV9 ग्रुप के साथ हैं. फिलहाल टीवी9 में बतौर रिपोर्टर कन्नौज में कार्यरत हैं.

Read More
AMIT MISHRA

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में कांवड़ यात्रा के दौरान हुए बवाल में अब नया मोड़ आ गया है. पुलिस ने 21 अगस्त की झड़प के बाद दो नामजद सहित कई कांवड़ियों पर एफआईआर दर्ज की है. पहले इसी मामले को शांत कराने के लिए एडीएम और एसएचओ को माफी मांगनी पड़ी थी. अब मुकदमे के बाद यह मामला फिर सुर्खियों में है.

कन्नौज के गुगरापुर PMश्री विद्यालय में बच्चों के प्रदर्शन मामले में FIR दर्ज की गई है. मंत्री असीम अरुण ने इसे बच्चों को बिस्किट-टॉफी देकर बहलाकर की गई 'साजिश' बताया है, जिसका मकसद सरकार को बदनाम करना था. मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ BNS की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस और कांवड़ियों के बीच बड़ा विवाद हुआ. पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए कांवड़ियों ने सदर कोतवाल के इस्तीफे की मांग की और जलाभिषेक रोक दिया. बवाल बढ़ने पर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने स्वयं इस्तीफा देने की घोषणा की, जिसके बाद मामला शांत हुआ और जलाभिषेक दोबारा शुरू हो सका. एक सिपाही पर निलंबन की कार्रवाई भी की गई.

कन्नौज में 2 करोड़ के कर्ज में डूबे दोस्त ने अपने शिक्षक मित्र का अपहरण कर 10 लाख की फिरौती मांगी. उसने साथियों के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया. पुलिस ने सर्विलांस की मदद से मुख्य आरोपी दोस्त समेत तीनों को गिरफ्तार कर लिया. घटना में प्रयुक्त कार और हथियार भी बरामद हुए.

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि बच्चे क्लासरूम से बाहर निकल रहे हैं. थोड़ी ही देर बाद यहां तैनात एक सहायक अध्यापक और सहायक अध्यापिका आते हैं और काफी देर तक आपत्तिजनक हरकत करते दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी और ने नहीं, बल्कि खुद शिक्षक की पत्नी ने ही बनाया है.

कन्नौज पुलिस ने सर्राफा व्यापारियों को निशाना बनाने वाले शातिर 'बहू-बुआसास' गैंग का पर्दाफाश किया है. लग्राम पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से मास्टरमाइंड रिंकी समेत चार सदस्यों को गिरफ्तार किया. यह गिरोह ग्राहक बनकर दुकानों से सोने-चांदी की चोरी करता था.

कन्नौज में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं. अनपढ़ माता-पिता का फायदा उठाकर पुलिस ने गलत बयान दर्ज किए, जिससे पीड़िता और परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है. शिक्षा की कमी और पुलिस की कथित लापरवाही ने उनकी लड़ाई को और मुश्किल बना दिया है. आरोपी को हल्की धाराओं में छोड़ा गया, मेडिकल भी नहीं हुआ, जबकि पीड़िता को धमकी मिल रही है.

कन्नौज में TV9 से बातचीत के दौरान विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष लाल बहादुर यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि यूपी में उनकी पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी. साथ ही बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार और बंगाल जैसी बेईमानी यूपी में नहीं हो पाएगी. […]