यूपी में 35 डिग्री तक पहुंचा तापमान, बांदा और हमीरपुर रहे सबसे गर्म जिले, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
यूपी में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के करीब पहुंच चुका है. मौसम विभाग पूर्वानुमानों के मुताबिक आने वाले सप्ताह में तापमान में और वृद्धि होगी. 2 से 3 दिनों के अंदर अधिकतम तापमान 36 डिग्री को पार कर सकता है.
मार्च महीने की शुरुआत से गर्मी ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है. अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच चुका है. पंखे के बिना दिन में रहना मुश्किल हो रहा है. प्रदेश में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं चल रही है. इसके बावजूद गर्मी से छुटकारा मिलता नहीं दिख रहा है.
मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 03 मार्च को प्रदेश के सभी 75 जिलों में ग्रीन जोन की स्थिति रहेगी. सभी जिलों में दिन की शुरुआत खिली धूप से ही होगी. दोपहर में भी धूप की इंटेसिटी में इजाफा होगा. इस दौरान तापमान 34 डिग्री के ऊपर जा सकता है. 4 और 5 मार्च को भी प्रदेश के सभी जिलों में यही स्थिति रहेगी.
एक के बाद एक दो नए पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 3 दिनों में दो नए पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेंगे. पहला पश्चिमी विक्षोभ 4 मार्च और दूसरा 6 मार्च को हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा.इसका ज्यादा असर उत्तर प्रदेश पर नहीं पड़ने वाला है. हालांकि, तेज बारिश की बजाय हल्की बूंदाबांदी जरूर हो सकती है. इन सबके इतर पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री का इजाफा भी हो सकता है.
35 डिग्री के पार जा सकता है तापमान
मौसम विशेषज्ञों के पूर्वानुमानों के मुताबिक आने वाले सप्ताह में तापमान में और वृद्धि का अनुमान लगाया है. 2 से 3 दिनों के अंदर अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री को पार कर सकता है. इन सबके इतर अस्पतालों और हेल्थ क्लिनिक्स पर सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ गई है. दरअसल, अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच ज्यादा अंतर से लोगों के बीमार होने का खतरा बढ़ गया है.
हमीरपुर बांदा रहे सबसे गर्म जिले
पिछले 24 घंटे के दौरान हमीरपुर और बांदा सबसे गर्म जिला रहे. यहां अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री पाया गया. फिर वाराणसी में 33.5, आगरा में 33.6 और झांसी में 33 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. वहीं, अगर सबसे कम तापमान वाले जिलोंकी बात करें तो अयोध्या पहले नंबर पर है. यहां न्यूनतम तापमान 11.5 रिकॉर्ड किया गया. फिर बहराइच में 12.4, आजमगढ़ में 13.2 और फतेहपुर में 14 डिग्री पाया गया.
