हिन्दी News9 ಕನ್ನಡ తెలుగు मराठी ગુજરાતી বাংলা ਪੰਜਾਬੀ தமிழ் മലയാളം मनी9

Anurag Chaudhary

अनुराग चौधरी अंबेडकर नगर से रिपोर्टर हैं. वह इलाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक और राजनीति शास्त्र पोस्ट ग्रेजुएट हैं. दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. राजनीतिक मुद्दों पर नजर बनाए रखना मेरी प्राथमिकता में है. किताबें पढ़ना और ऐतिहासिक स्थलों पर घूमना मेरा शौक है.

Read More
Anurag Chaudhary

अंबेडकरनगर के मालीपुर थाना क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर घर में अकेले रह रहे दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है. पहली घटना में रूढ़ा धवरुआ गांव में अकेली सो रही बुजुर्ग महिला का शव मिला था. परिजनों ने हत्या और लूट का आरोप लगाया है. वहीं तेनुआ गांव में निर्माणाधीन मकान के बरामदे में सो रहे अजय शुक्ला का शव मिला. पुलिस को प्रथम दृष्टया गला घोंटकर हत्या की आशंका है. मौके से कुल्हाड़ी और खून के निशान वाला चाकू बरामद हुआ है. दोनों घटनाओं में मृतकों का अकेले रहना पुलिस जांच का अहम बिंदु बन गया है.

IPS आशुतोष मिश्रा अपनी मां की संदिग्ध मौत के बाद न्याय की तलाश में हैं. पुलिस ने चोट के निशान न मिलने की बात कही है. वहीं, मिश्रा का कहना है कि अगर हत्या नहीं हुई तो मुंह में तौलिया क्यों ठूंसा था. अब पुलिस और IPS बेटे के बयानों में विरोधाभास ने मौत की पहेली को और उलझा दिया है.

अंबेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की बुजुर्ग मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. उनके घर में लूटपाट की भी आशंका जताई जा रही है. परिजनों ने हत्या के बाद लूटपाट के आरोप लगाए हैं. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. विसरा जांच के लिए संरक्षित किया गया है.

उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने एक लाख रुपये के इनामी बदमाश आसिफ को मुठभेड़ में मार गिराया. पुलिस के अनुसार, अंबेडकरनगर में घेराबंदी के दौरान आसिफ ने एसटीएफ टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में वह घायल हो गया. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. आसिफ पर हत्या, डकैती, लूट, गैंगस्टर समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज थे और वह लंबे समय से फरार चल रहा था.

अंबेडकरनगर पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो गरीब युवतियों को निशाना बनाता था. यह गिरोह फर्जी शादी का झांसा देकर लड़कियों को 2 लाख रुपये में राजस्थान और हरियाणा में बेच देता था, जहां उन्हें देह व्यापार में धकेल दिया जाता था.

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर की 118 वर्षीय सबसे बुजुर्ग वोटर रामरती का नाम पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट से कट गया है. आजादी के बाद से लगातार मतदान करती आ रहीं रामरती के परिजनों ने इस पर सवाल उठाए हैं. लोकसभा चुनाव में प्रशासन ने उन्हें सम्मानित किया था, जबकि अब उनका नाम नहीं है. पंचायती राज मंत्री ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है.

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में ससुर ने अपनी बहू की पीट-पीटकर हत्या कर दी. मामला इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र का है, जहां संपत्ति बेचने और शराब पीने को लेकर हुए विवाद में ससुर श्रीपति वर्मा ने बहू निशा वर्मा को मौत के घाट उतार दिया. वारदात के बाद आरोपी ससुर ने खुद थाने में सरेंडर कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है, निशा के दो छोटे बच्चे हैं.

कानपुर में अपनी जुड़वां बेटियों की हत्या के आरोपी पिता शशि रंजन मिश्रा ने जेल में आत्महत्या का प्रयास किया. उसने थाली से अपनी गर्दन रेती, जिसके बाद उसे आनन-फानन में लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया है. आरोपी ने गहरे डिप्रेशन का दावा किया है. इस घटना से जेल प्रबंधन पर भी सवाल उठ रहे हैं.