आजमगढ़ में दादा और पोते की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. दोनों को रात में सोते समय निशाना बनाया गया. पुलिस को मौके से खून से सनी कुल्हाड़ी मिली है. पुलिस को घटना के पीछे पारिवारिक लेनदेन और आपसी विवाद की आशंका है.
आजमगढ़ में हुए भीषण सड़क हादसे में झारखंड से लौटे 4 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल है. अंबेडकर नगर के कछौछा दरगाह से वापस आते समय उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई. पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, ड्राइवर को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
आजमगढ़ और मऊ के कई युवकों को गार्ड की नौकरी के बहाने रूस ले जाया गया था. फिर उन्हें यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध में धकेल दिया गया था. अब इनमें से दो युवकों के शव के अवशेष को लंबी प्रक्रिया और पहचान के बाद भारत लाया गया है और उनके परिजनों को सौंप दिया गया है.
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां बच्चों के मामूली झगड़े ने बड़े विवाद का रूप ले लिया. समुदाय विशेष के लोगों ने कथित तौर पर एक हिन्दू बच्चे, आयुष सोनी, पर न केवल हमला किया बल्कि उसका खतना करने का भी प्रयास किया. इस घटना से जिले में तनाव बढ़ गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि बच्चा अस्पताल में भर्ती है.
आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी के छात्र सभा उपाध्यक्ष गुफरान अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सपा नेता पर एक निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में मारपीट करने का आरोप है. एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें गुफरान आईसीयू में पिस्तौल सटाकर कर्मचारी को धमका रहे थे.
आजमगढ़ में एक शादी समारोह में पुलिस ने चौंकाने वाली कार्रवाई की. द्वारपूजा के दौरान पुलिस ने दूल्हे आदर्श मौर्य को मंडप से हिरासत में ले लिया. दूल्हा अपनी पहली शादी छिपाकर दूसरी शादी कर रहा था, जिसकी शिकायत उसकी पहली पत्नी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी. पुलिस के हस्तक्षेप से शादी रुक गई और दूल्हे पर धोखाधड़ी का आरोप लगा, जिसकी जांच चल रही है.
आजमगढ़ के 90 साल के सबसे वरिष्ठ विधायक आलम बदी की सादगी और ईमानदारी की कहानी हर जुबान पर है. एक छोटे से घर में परिवार के साथ रहने वाले आलम बदी 1996 से समाजवादी पार्टी के टिकट पर 5 बार विधायक चुने जा चुके हैं. इंजीनियरिंग डिप्लोमा के बाद राजनीति में आए, लेकिन कभी मंत्री नहीं बने. मुलायम और अखिलेश के ऑफर ठुकराकर कहा कि नौजवानों को मौका दो. आज भी पुरानी बोलेरो या बाइक से चलते हैं.
आजमगढ़ में एक बड़े साइबर सिंडिकेट का पर्दाफाश हुआ है, जहां दो शिक्षित युवाओं को गिरफ्तार किया गया है. दोनों आरोपी चीनी हैंडलरों के लिए काम करते थे. ये टेलीग्राम के जरिए ठगी के पैसे को USDT क्रिप्टो करेंसी में बदलकर चीनी गिरोह को भेजते थे. पुलिस पूरे गिरोह को पकड़ने में जुटी है.