बदायूं में दरोगा मेघश्याम गौतम 4 जून को मधुबनी कॉलोनी स्थित अपने किराए के कमरे में मृत पाए गए थे.उनका शव फंदे से लटका मिला था. अब इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पूरे पुलिस विभाग में हलचल मच गई है.दर्ज एफआईआर के मुताबिक इंस्पेक्टर शाहिद अली कथित तौर पर दरोगा मेघश्याम गौतम को माथे पर तिलक लगाने और धार्मिक प्रवृत्ति को लेकर लगातार प्रताड़ित करते थे.
बदायूं के कछला गंगाघाट पर गंगा स्नान के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ. हाथरस से आए एक परिवार के छह सदस्य गहरे पानी में डूब गए. गोताखोरों और स्थानीय लोगों ने चार को तो बचा लिया, लेकिन एक 16 साल के बच्चे की दुखद मौत हो गई. जबकि एक युवती अभी भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है.
बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के जंगल में एक युवक का सड़ा-गला शव पेड़ से लटका मिला. कई दिन पुराना होने के कारण पहचानना मुश्किल था, पर परिजनों ने कपड़ों और अंगूठी से युवक की पहचान की. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. परिवार ने हत्या होने की आशंका जताई है, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
बदायूं के ड्रीम11 विजेता नीरज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. नीरज ने एक साल पहले ड्रीम11 में एक करोड़ रुपये जीते थे. संभल में उसका ससुराल था, जहां मिले शव को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. साथ ही रुपयों के लेनदेन की चर्चा भी सामने आ रही है.
फिरोजाबाद के टूंडला जंक्शन से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक यात्री की ट्रेन में चढ़ते समय दर्दनाक मौत हो गई. वह दिल का दौरा पड़ने पर प्लेटफॉर्म पर गिर गया और चलती ट्रेन की चपेट में आ गया. आरपीएफ ने तुरंत ट्रेन रुकवाई, लेकिन जान नहीं बची.
उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक मदरसे के वार्षिकोत्सव में बजरंग बली पर आधारित नाटक मंचन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हनुमान जी के चरित्र को कथित तौर पर आपत्तिजनक ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिससे हिंदू संगठनों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. संगठन एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जिससे इलाके में तनाव का माहौल है.
बदायूं में गैर-समुदाय के युवक पर दलित युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप है. 20 वर्षीय युवती की शादी तय हो चुकी थी और गोद भराई की रस्म भी पूरी हो चुकी थी. आरोपी युवती के साथ जेवर, नकदी और बाइक भी ले गया. पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है, और दोनों की तलाश में जुटी है.
परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन दो दिन बाद भी बच्चों का पता नहीं चल सका. इसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जानकारी दी.अब परिजनों ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है. फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.