‘अगर वो प्यार देता तो मेरे पास न आती’… सास-दामाद केस में जीजा ने कह दी अपने दिल की बात
अलीगढ़ के सास-दामाद केस में अपना देवी पर जिस जीजा संग भागने की आरोप लगा है. वह मीडिया के सामने आया है. मीडिया से बात करते हुए उसने अपने दिल की बात भी साझा की है. उसका कहना है कि राहुल अपना देवी को प्यार नहीं करता था.
अलीगढ़ में सास-दामाद केस में एक और नया मोड़ आया है. अपना देवी पर जिस जीजा संग भागने का आरोप लगा है, वह मीडिया के सामने आया है. जीजा देवेंद्रे ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि अगर राहुल उसे (सास) को प्यार देता तो वो मेरे पास ना आती. इसके अलावा जीजा देवेंद्र ने राहुल के उन आरोपों को भी झूठ बताया, जिसमें उसने कहा था कि उसकी सास उसके पैरों में काला धागा बांधकर वश में रखती थी. देवेंद्र ने कहा काला धागा तो अक्सर लोग अपने पैरों में बांधते हैं.
देवेंद्र से जब मीडिया वालों ने अपना देवी के बारे में पूछा तो उसने कहा कि मुझे नहीं पता. अगर वो मेरे पास आती है तो मैं आपसे उसकी बात जरूर करवाऊंगा. देवेंद्र से जब पूछा गया कि अगर पुलिस वाले अपना देवी को थाने बुलाएंगे तो? देवेंद्र बोला- तो फिर हम उसे थाने लेकर जरूर आएंगे. फिर जब मीडियकर्मी बोले- यानी आपको पता है अपना देवी कहा है तो उसने कहा कि वह पुलिस कप्तान से मामले में शिकायत देने अलीगढ़ गई हैं.
क्या है मामला?
बता दें 10 महीने पहले राहुल नाम के युवक की शादी मडराक थानाक्षेत्र की एक युवती से हुई थी. दोनों की शादी 16 अप्रैल 2025 को होने वाली थी. लेकिन इस बीच राहुल की नजदीकियां अपनी सास अपना देवी से हो गई. शादी के महज 10 दिन पहले दोनों एक साथ फुर्र हो गए. यह मामला पुलिस के पास जा पहुंचा था. वापस लौटने पर अपना देवी ने कहा कि वह अपने पति की बजाय दामाद के साथ रहना चाहती है.
अपना देवी पर जीजा देवेंद्र संग भागने का लगा आरोप
राहुल और उसकी सास फिर बिहार के सीतामढ़ी जाकर रहने लगे. सब कुछ सही चल रहा था. लेकिव अब राहुल ने आरोप लगाया कि अपना देवी अपने ही जीजा देवेंद्र संग भाग गई. उसने यह भी आरोप लगाया कि अपना देवी ने उसके पास से 2 लाख कैश और गोल्ड लेकर भागी है. राहुल ने अपना देवी पर तंत्र मंत्र कर वश में करने का आरोप भी लगाया. राहुल का कहना है अपना देवी ने उसे वश में रखा था.
राहुल ने कहा- मेरी बुद्धि फिर गई थी
राहुल ने अपने पुराने फैसलों पर दुख जताते हुए कहा कि मेरी तो बुद्धि ही फिर गई थी. मैं अपने घर वालों से भी दूर हो गया था. मुझे सिर्फ वही दिखती थी. और देखो आज वो मुझे ही छोड़कर चली गई. उधरअपना देवी ने भी राहुल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है. अपना देवी के मुताबिक राहुल उसे बंधक बनाकर रखा था. वो उससे मारपीट करता था. अपना देवी ने राहुल पर 4 लाख रुपये और उसके पास रखी चांदी हड़पने का भी आरोप लगाया.
जीजा-साली की रोमांटिक बातें वायरल
इन सब घटनाक्रमों के बीच अपना देवी और उसके जीजा के कुछ ऑडियो वायरल हो रहे हैं. इसमें अपना देवी अपने जीजा से कहते सुनाई दे रही है कि ‘जीजा हम रात 12 बजे तक आपके बारे में सोचते रहे. आपसे बात कर ली तो मानो आधा दुख मेरा कट गया. वहीं, देवेंद्र ने इसपर अपना देवी से कहा-हम तो दुख काटते ही हैं सबका. मगर हमारा दुख कौन काटेगा. इस पर सास बोली- अब परमात्मा रूप में तुम मिल गए हो, अब तुम हमारा दुख काटना और हम तुम्हारा काटेंगे.
