प्यार में बाधा बन रहा था पति, BF के कहने पर पत्नी ने छिड़का पेट्रोल और लगा दी आग; फिर…

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक महिला ने अपने प्रेमी के कहने पर पति को पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति को रास्ते से हटाने की यह खौफनाक साजिश रची गई. पति गंभीर रूप से घायल है, और पुलिस ने पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक सनसनीखेज घटना हुई है. यहां हवस की आग में अंधी हो चुकी एक महिला ने अपने प्रेमी के
कहने पर पति के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. गनीमत रही कि समय रहते परिजनों को खबर हो गई और आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. महिला के ससुर सत्यवीर कश्यप ने इस संबंध में बहू और उसके बॉयफ्रेंड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मामला बागपत में बिनौली थाना क्षेत्र के गांव बिजवाड़ा का है. पुलिस के मुताबिक पीड़िता पिता सत्यवीर ने अपनी तहरीर में बताया है कि उसके बेटे राजीव की शादी करीब 10 साल पहले निशा के साथ हुई थी. इन्हें दो बच्चे भी हैं. ससुराल में रहते हुए निशा के अवैध संबंध पड़ोस में रहने वाले युवक विक्रांत के साथ हो गए. जानकारी होने पर राजीव इसका विरोध करने लगा. इसी बात को लेकर आए दिनों में झगड़े भी होते थे. शनिवार की देर रात भी निशा का पति के साथ झगड़ा हुआ था.

प्रेमी के कहने पर हत्या की कोशिश

इस झगड़े की जानकारी होने पर विक्रांत ने निशा को उकसाया. इसके बाद निशा ने घर में सो रहे पति राजीव के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. जलन होने पर राजीव चीखते चिल्लाते बाहर भागा. इसकी चीखें सुनकर परिजनों और पड़ोसी वहां जमा हो गए. इसके बाद लोगों ने मिट्टी और कंबल डालकर आग बुझाया तथा राजीव को गंभीर रूप से जख्मी हालत में अस्पताल पहुंचाया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ के अस्पताल के लिए रेफर किया गया है.

जांच में जुटी पुलिस

बिनौली थाना प्रभारी राकेश वर्मा के मुताबिक राजीव के पिता सत्यवीर की तहरीर पर बहू निशा और उसके प्रेमी विक्रांत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले की जांच कराई जा रही है. पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि निशा और विक्रांत के बीच काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था. हालांकि राजीव को इसकी जानकारी अभी कुछ दिन पहले ही हुई थी. इस बात को लेकर घर में तनाव की स्थिति बनी हुई थी.

Follow Us