दोस्तों ने मजाक में की थी पत्नी पर अश्लील कमेंट, गुस्से में पति ने ले ली दोनों की जान
बागपत में पत्नी पर अश्लील टिप्पणी करने पर एक पति ने दो दोस्तों की हत्या कर दी. दो साल में दो अलग-अलग वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी मनोज कश्यप को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने अपनी पत्नी पर की गई भद्दी टिप्पणियों का बदला लेने के लिए यह जघन्य अपराध किया.
उत्तर प्रदेश के बागपत राह चलती महिला पर अश्लील टिप्पणी करना दो दोस्तों को भारी पड़ गया. इस कमेंट से गुस्साए महिला के पति ने दो साल के अंदर दोनों दोस्तों की हत्या कर दी. हालांकि दूसरी वारदात के बाद बागपत पुलिस ने एनकाउंटर में आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मामला बागपत के इदरीशपुर का है.
पुलिस के मुताबिक हाल ही में पूर्व प्रधानाचार्य के बेटे पुष्पेंद्र की हत्या हुई थी. इस मामले में पुलिस ने आरोपी मनोज कश्यप को एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है. पुलिस की पूछताछ में मनोज ने जो खुलासा किया, वह हैरान कर देने वाला है. उसने बताया कि मनोज से पहले हरियाणा के सोनीपत में एक युवक की हत्या की थी. उसने भी उसकी पत्नी पर अश्लील कमेंट करने की हिमाकत की थी.
दो दिन पहले ली पुष्पेंद्र की जान
पुलिस के मताबिक दोघट थाना क्षेत्र के इदरीशपुर गांव में रहने वाले रिटायर्ड प्रिसिंपल गिरधारी सिंह का बेटा पुष्पेंद्र शनिवार की रात करीब 9 बजे अपनी बाइक पर सवार होकर घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा. अगले दिन उसका शव पास के खेत में मिला था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि यह वारदात मनोज ने अंजाम दिया है. इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी का हॉफ एनकाउंटर करते हुए दबोच लिया है.
सामने आई चौंकाने वाली वजह
पुलिस की पूछताछ में मनोज ने बताया कि शनिवार की शाम दोनों नलकूप पर बैठकर शराब पी रहे थे. इसी दौरान पुष्पेंद्र ने
उसकी पत्नी पर भद्दे कमेंट किए. मना करने पर भी जब वह नहीं माना तो गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. आरोपी मनोज ने बताया कि दो साल पहले सोनीपत के बहालगढ़ में भी एक दोस्त ने उसकी पत्नी पर गंदी टिप्पणी की थी. इसके बाद उसकी भी हत्या की. इस मामले में वह जेल भी गया, लेकिन छह महीने पहले ही जमानत पर छूट कर आया है.
