बरेली में PM आवास के लिए सफाईकर्मी ने ली रिश्वत! पीड़ित ने ऐसी ट्रिक अपनाई की बैठ गई जांच

बरेली नगर निगम में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है. संविदा सफाई कर्मी देवदास चौहान का पैसे लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पीड़ित से आवास दिलाने के नाम पर अवैध वसूली की गई. मामला संज्ञान में आते ही नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने जांच के आदेश दिए और आरोपी को हटाकर जांच शुरू कर दी गई. जांच की जिम्मेदारी पर्यावरण अधिकारी राजीव राठी को सौंपी गई है. वीडियो में अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है, जिससे नगर निगम में हड़कंप मच गया है.

Follow Us