रेप किया, वीडियो बनाया; फिर 10 लाख में कर दिया सौदा… रूह कंपा देगी पीड़िता की दर्द भरी दास्तां

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न और अश्लील वीडियो बनाकर 10 लाख रुपये में बेचने का रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है. पीड़िता को रुद्रपुर में बंधक बनाकर कई लोगों ने दुष्कर्म किया. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है.

सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के बरेली में पीड़िता के यौन उत्पीड़न और अश्लील वीडियो बनाकर 10 लाख में बेचने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर बरेली पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. बरेली में सीबीगंज क्षेत्र की रहने वाली इस पीड़िता ने अपने प्रेमी समेत कई अन्य के खिलाफ नामजद शिकायत दी है. इस शिकायत के आधार पर पुलिस पीड़िता ने घटना की निशानदेही और आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है.

महिला का आरोप है कि एक स्थानीय युवक ने उसे झांसे में लेकर रेप किया. इस दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था. बाद में आरोपी यही वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे उत्तराखंड के रुद्रपुर में रहने वाले एक 70 साल के बुजुर्ग के पास भेज दिया. आरोपी ने इस बुजुर्ग से उसका 10 लाख रुपये में सौदा किया था. पीड़िता का आरोप है कि रुद्रपुर जाने के बाद उसे एक कमरे में बंधक बनाकर कई लोगों ने रेप किया.

पुलिस को सुनाया दास्तां

पीड़िता के मुताबिक मौका मिलने पर वह आरोपियों के चंगुल से भाग निकली और अब सीबीगंज थाने में तहरीर दी है. उसने अपनी शिकातय में बताया कि वह सीबीगंज क्षेत्र के एक गांव में किराये के मकान में रहती है. पेट पालने के लिए वह घरों में चौका-बर्तन का काम करती थी. करीब चार महीने पहले आरोपी ने उसके साथ रेप किया था. उस समय उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया था. बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उसे उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी एक बुजुर्ग के पास जाने को मजबूर किया.

बंधक बनाकर मारपीट का आरोप

पीड़िता के मुताबिक रुद्रपुर में उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया. आरोपियों ने वहां उसका मोबाइल फोन, जेवर, अंगूठी और रुपये भी छीन लिए. इसके बाद अलग अलग लोग आते और उसके साथ जबरन रेप करते. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी. एक दिन आरोपी कहीं गए थे, ऐसे में मौका पाकर वह निकल भागी और सीधे सीबीगंज पहुंची. यहां उसने पुलिस का अपनी दर्द भरी दास्तां बताते हुए लिखित तहरीर दी है. एसपी सिटी मानुष पारीक के मुताबिक पीड़िता की तहरी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Follow Us