गर्लफ्रेंड ने BF को जिंदा जलाया… सोते समय लगा दी कमरे में आग; 4 साल से लिव इन में थी
उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है. यहां चार साल से लिव-इन में रह रही प्रेमिका ने सोते हुए अपने प्रेमी को आग लगाकर मार डाला. इस वारदात में बुरी तरह झुलसे युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है. पुलिस ने आरोपी प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.
उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है. यहां चार साल से लिव-इन में रह रही एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड को सोते समय जिंदा जला दिया. घर में आग लगाने के बाद वह बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गई. बड़ी मुश्किल से बॉयफ्रेंड रोशन से तो बाहर निकल आया, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी गर्लफ्रेंड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
मामला बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र की है. यह कहानी रामचंद्र गुप्ता और उस की शादीशुदा गर्लफ्रेंड कांति की है. दोनों करीब 4 साल से लिव-इन में रह रहे थे.रामचंद्र के प्यार में पड़कर कांति अपने पति और दो बच्चों को छोड़ कर उसके पास आ गई थी. रामचंद्र के घरवालों ने विरोध किया तो उसने जहर खाने की धमकी दी और जबरन घर में घुसकर रहने लगी. अब तक तो सबकुछ ठीक रहा, लेकिन अचानक इनके बीच विवाद हो गया. इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि कांति ने रामंचद्र की हत्या का प्लान बना लिया.
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
पिछले हफ्ते कांति ने सोते समय रामंचद्र के कमरे में आग लगा दी. इसके बाद दरवाजा बाहर से बंद किया और फरार हो गई. आग की चपेट में आने पर रामचंद्र ने शोर मचाना शुरू किया, लेकिन उसे समय रहते मदद नहीं मिली. ऐसे में बड़ी मुश्किल से वह रोशनदान के रास्ते कूदकर बाहर तो आ गया, जानकारी होने पर परिजन उसे अस्पताल भी ले गए, लेकिन एक हफ्ते बाद गंभीर रूप से झुलसने की वजह से अब उसने दम तोड़ दिया है.
तलाश में जुटी पुलिस
रामचंद्र की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी गर्लफ्रेंड के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जा किया है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. रामचंद्र की मां ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि कांति अक्सर उसके बेटे को प्रताड़ित करती थी और जान से मारने की धमकी देती थी. डीएसपी कुलदीप सिंह यादव के मुताबिक तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.
