उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक घर से बड़ी संख्या में सांप निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि एक ग्रामीण के घर में लगातार सांप दिखाई देने के बाद सपेरों और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया. इस दौरान कई […]
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक परिवार पर कुछ ही घंटों में दोहरी त्रासदी टूट पड़ी. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नए घर की नींव भराई करा रहे 50 वर्षीय ज्योति प्रकाश की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. परिजन जब उनका शव घर लेकर पहुंचे तो 15 वर्षीय बेटे राज ने पिता का शव देखते ही सदमे में दम तोड़ दिया. एक ही घर से पिता-पुत्र की अर्थियां उठने से पूरे गांव में मातम छा गया.
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मुस्तकहम गांव में एक सनसनीखेज वारदात हुई है. पत्नी की आत्महत्या का बदला लेने के लिए पति ने उसके प्रेमी के पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस खौफनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है.
सोनहा थाना क्षेत्र के भानपुर कस्बे के पास उजेर अहमद और तबरेज़ नाम के दो मनचले युवकों ने राह चलती एक किशोरी का रास्ता रोक लिया. दोनों युवक युवती पर अभद्र फब्तियां कसने लगे और जबरन उसका मोबाइल नंबर मांगने लगे. अब बस्ती पुलिस ने इन मजनूओं को ऐसा सबक सिखाया है कि, ये कान पकड़ कर माफी मांगने लगे हैं.
बस्ती के युवाओं ने प्रशासनिक उपेक्षा के बावजूद पौराणिक मनोरमा नदी को नया जिवनदान दिया है. बिना सरकारी मदद के, युवाओं ने 60 दिनों में 700 किलो से अधिक कचरा निकालकर नदी को स्वच्छ बनाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में इस भगीरथ प्रयास की सराहना की है.
बस्ती के अमृत हॉस्पिटल में खुजली का इलाज कराने आई महिला रोशनी की इंजेक्शन लगने के बाद मौत हो गई. परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. पुलिस ने अस्पताल संचालक व दो डॉक्टरों समेत छह पर गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर 12 कमरे सील किए हैं. घटना के बाद ग्रामीणों का हंगामा और पुलिस की कार्रवाई जारी है.
उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक मां ने सास से झगड़े के बाद अपने 6 साल के बेटे को पीट-पीटकर मार डाला. बेटे की मौत के बाद पछतावे में मां ने खुद का गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया. वह अस्पताल में नाजुक हालत में भर्ती है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और इसे पारिवारिक कलह का परिणाम बता रही है.
उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है. यहां चार साल से लिव-इन में रह रही प्रेमिका ने सोते हुए अपने प्रेमी को आग लगाकर मार डाला. इस वारदात में बुरी तरह झुलसे युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है. पुलिस ने आरोपी प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.