गया था शादी की मिठाई खिलाने, बनाने लगा 3 बच्चों की मां से संबंध; घर वालों ने देखा तो ऐसे उतारा आशिकी का भूत

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां दुबई से लौटे युवक आसिफ की शादी तय हुई तो वह अपनी विवाहित प्रेमिका को मिठाई खिलाने ससुराल पहुंच गया. वहां उसे तीन बच्चों की मां के साथ संबंध बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया. इसके बाद महिला के ससुराल वालों ने मिलकर युवक की जमकर पिटाई की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बिजनौर में ऐसे उतारा प्रेमी से आशिकी का भूत

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां दुबई कमाकर लौटे युवक की शादी तय हुई तो वह अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड को मिठाई खिलाने उसके ससुराल पहुंचा था. इस दौरान मौका देखकर बंद कमरे में गर्लफ्रेंड के साथ संबंध बनाने लगा. इतने में गर्लफ्रेंड के घर वालों को शक हुआ तो उसे रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद पूरे परिवार ने मिलकर युवक की जमकर पिटाई की. घटना दो दिन पहले की है, लेकिन इस समय सोशल मीडिया में सुर्खियों में है.

मामला बिजनौर के नहटौर कस्बे का है. जानकारी के मुताबिक यहां रहने वाला युवक आसिफ कुरैशी दुबई में रहकर नौकरी करता था. पिछले दिनों ईद पर घर आया तो घरवालों ने उसकी शादी गाजियाबाद में रहने वाली लड़की के साथ तय कर दी. इधर, शादी की खुशी में आसिफ मिठाई लेकर शेरकोट में रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड के घर पहुंच गया. उसकी गर्लफ्रेंड शादीशुदा है और तीन बच्चों की मां है. वहां पहुंचने पर यह महिला आसिफ को लेकर कमरे में गई और दरवाजा बंद कर लिया.

ऐसे खुला मामला

महिला के ससुराल वालों को शक हुआ तो रोशनदान में झांककर देखा. अंदर युवक और वह महिला निर्वस्त्र होकर रंगरलियां मना रहे थे. यह देखकर परिवार वाले आग बबूला हो गए और दरवाजा खुलवाकर आसिफ की जमकर पिटाई की. हंगामा और शोरगुल सुनकर पास पड़ोस के लोग भी वहां पहुंच गए और सबने मिलकर आरोपी आसिफ को बलभर धुना. इस दौरान किसी ने घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

पहले से था परिजनों को शक

महिला के देवर के मुताबिक उसकी भाभी किसी से लंबी बातें करती थी और इस संबंध में कोई भी पूछने की कोशिशक करता तो बहाने बना देती थी. इसलिए शक तो पहले से ही था, लेकिन अब जब आरोपी आसिफ खजूर और मिठाई लेकर आया तो उसे लेकर उसकी भाभी ने कमरा बंद कर लिया. यह देखकर परिवार वालों के शक की पुष्टि हो गई. रही सही कसर रोशनदान से झांकने से पूरी हो गई. देवर के मुताबिक बदनामी के डर से मामले की जानकारी पुलिस को तो नहीं दी गई है, लेकिन आरोपी को ऐसा सबक सिखाया है कि वह दोबारा इधर मुंड़कर भी नहीं देखेगा.

Follow Us